Home > वीडियो > 7 महीने बाद कब्र से निकाला युवक का शव: हापुड़ में इंसाफ के लिए निकाली गई आरिश की लाश!

7 महीने बाद कब्र से निकाला युवक का शव: हापुड़ में इंसाफ के लिए निकाली गई आरिश की लाश!

Murder Case: हाईकोर्ट के कड़े आदेश के बाद अब पूरे 7 महीने लगने के बाद बहादुरगढ़ क्षेत्र के मुहम्मद रुस्तमपुर गांव में दफनाए गए हरीश के शव को बाहर निकाला गया है, वजह हिअ उनकी अचानक मौत, घरवालों ने लगाया था पत्नी रहीमा पर आरोप...

By: Sumaira Khan | Published: March 30, 2026 2:27:50 PM IST

Murder Case: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां इंसाफ के खातिर एक शख्स की कब्र को पूरे 7 महीने बाद खोदा गया है, हाईकोर्ट के कड़े आदेश के बाद, बहादुरगढ़ क्षेत्र के मुहम्मद रुस्तमपुर गांव में दफनाए गए, हरीश के शव को बाहर निकाला गया है, यह पूरी प्रक्रिया पुलिस प्रशासन के देख रेख में की गई है, ताकि आरिश की मौत का असली कारण सामने आ सके.

आपको बता दें कि 7 महीने पहले आरिश की लाश उसके घर में खून से लथपथ मिली थी, जिसे उस समय गोली लगने से हुई मौत बताया गया था, हालांकि आरिश के घरवालों ने इसे कभी भी दिल से सच नहीं माना था, उन्होंने शुरुवात से ही आरिश की पत्नी रहीमा पर उसकी मौत का गंभीर आरोप लगाया था, घरवालों की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अदालत ने अब आरिश के शव को निकालकर पोस्टमार्टम का आदेश दे दिया है, साथ ही पुलिस प्रशासन ने आरिश की पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज कर लिया है और अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही यह तय करेगी कि उस रात आरिश के साथ असल में हुआ क्या था? 

संबंधित खबरें

Advertisement