Home > वीडियो > RRR के गाने पर ‘Hania Aamir’ ने काट दिया बवाल! एनर्जी से भरे डांस स्टेप्स देख, लोगों ने कहा – ‘इसे तो बॉलीवुड में होना चाहिए’!

RRR के गाने पर ‘Hania Aamir’ ने काट दिया बवाल! एनर्जी से भरे डांस स्टेप्स देख, लोगों ने कहा – ‘इसे तो बॉलीवुड में होना चाहिए’!

Hania Aamir Viral Dance Video: पाकिस्तान की एक्ट्रेस हानिया आमिर को एक शादी समारोह में एक लड़के के साथ भारत की मशहूर फिल्म 'RRR' के सुपरहिट गाने 'Naacho Naacho' पर जबरदस्त डांस करते हुए देखा गया, जिसे देखने के बाद लोगों का मुंह खुला का खुला रह गया और सभी उनके बेहतरीन डांस पर अपना दिल हार बैठे...

By: Sumaira Khan | Published: April 11, 2026 1:02:33 PM IST

Hania Aamir Viral Dance Video: पाकिस्तान की बेहतरीन और भारत में अपनी खूबसूरती का जादू चलाने वाली हानिया आमिर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं. हानिया हमेशा से ही अपनी जबरदस्त अदाकारी के साथ-साथ अपने कातिलाना डांस के लिए भी जानी जाती हैं, मगर इस बार हानिया का एक ऐसा डांस वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद भारत में उनके फैन्स ने उन्हें अब बॉलीवुड में आने की सलाह दे दी है. दरअसल एक्ट्रेस को एक शादी समारोह में एक लड़के के साथ भारत की मशहूर फिल्म ‘RRR’ के सुपरहिट गाने ‘Naacho Naacho’ पर जबरदस्त डांस करते हुए देखा गया.

हालांकि यह वीडियो कुछ वक्त पहले का है, मगर इंटरनेट पर लोगों को यह वीडियो इस कदर पसंद आया कि एक बार फिर से लोगों के बीच यह वीडियो वायरल होते हुए देखा जा रहा है. क्रीम कलर के शरारे में एक्ट्रेस की एनर्जी देखने के बाद लोगों का मुंह खुला का खुला रह गया और सभी उनके बेहतरीन डांस पर अपना दिल हार बैठे हैं. साथ ही अब यह वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. 

संबंधित खबरें

Advertisement