Hania Asim dance video: सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के फेमस एक्टर्स हानिया आमिर और असीम अजहर का एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों ‘ढोलकी’ की धुन पर जमकर डांस कर रहे हैं, इस वीडियो ने रातों-रात माहौल को एकदम जश्न वाला बना दिया है. दोनों के बीच की केमिस्ट्री और शानदार डांस मूव्स देखकर फैन्स हैरान हैं, अब सभी यही सोच रहे हैं कि यह वीडियो बस एक साधारण थीम पार्टी का है या फिर उनके बीच कुछ नया शुरू होने वाला है?
असीम अजहर और हानिया आमिर, जिन्होंने पहले एक-दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट किया था, अब काफी समय बाद फैन्स उन्हें इस तरह साथ देखकर बहुत हैरान हैं. वीडियो वायरल होते ही उनके वीडियो पर कमेंट सेक्शन में कमेंट्स की बाढ़ आ गई है, कोई इसे उनकी सगाई की पार्टी बता रहा है, तो कोई इसे बस एक शूट का हिस्सा, जबकि आपको बता दें कि यह ढोलकी नाईट का आईडिया हानिया का था. यह कोई असली ढोलकी नहीं बल्कि एक्ट्रेस की बर्थडे सेलिब्रेशन पार्टी का थीम था, जिसे देख लोग बस कन्फ्यूज हो गए.