Categories: वीडियो

Besan Recipe: बेसन से बनी ये स्वादिष्ट सब्जी खाकर उंगलियां चाटते रह जाएंगे आप!

Published by Nandani shukla

Your browser doesn't support HTML5 video.

Gatte ki sabji: राजस्थानी गट्टे की सब्जी एक स्वादिष्ट डिश है जो बेसन से बनाई जाती है. मसालेदार दही ग्रेवी में पके हुए गट्टे इसे खास स्वाद देते हैं-रोटी या चावल के साथ खाने में इसका स्वाद लाजवाब लगता है.

गट्टे बनाने के लिए

बेसन-1कप
नमक-स्वादानुसार
हल्दी पाउडर-1
/4 छोटा चम्मच
लाला मिर्च पाउडर-1
/2 छोटा चम्मच
अजवाइन-1
/4 छोटा चम्मच
दही-1 बड़ा चम्मच
तेल-1 बड़ा चम्मच
पानी-जरूरत अनुसार

एक बर्तन में बेसन, नमक, हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन, दही और तेल डालें, फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें. आटे की लंबी रोल्स बना लें. फिर उसे उबलते पानी में 10-12 मिनट तक पकाएं. पकने के बाद उसे ठंडा होने के बाद छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.

ग्रेवी बनाने के लिए

दही- कप(फेंटा हुआ)
तेल-2 बड़े चम्मच
जीरा-1
/2 छोटा चम्मच
हींग-एक चुटकी
हल्दी पाउडर-1
/4 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर-
1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर-1
/2 छोटा चम्मच
अदरक-लहसुन का
पेस्ट
नमक मसाला-1
/4 छोटा चम्मच
पानी- जरूरत अनुसार

ग्रेवी बनाने के लिए कढ़ाई में तेल गरम करें, उसमें जीरा और हींग डालें. अब हल्दी, धनिया, लाल मिर्च और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर भूनें. अब इसमें फेंटा हुआ दही डालें और धीमी आंच पर चलाते हुए पकाएं. जरूरत अनुसार पानी डालें ताकि ग्रेवी मनचाही गाढ़ी हो जाए. अब उबले हुए गट्टे के टुकड़े ग्रेवी में डालें. फिर उसे 5 से 7 मिनट धीमी आंच पर पकने दें ताकि मसाले अच्छे से समा जाएं. आखिर में गरम मसाला डालें और 2 मिनट बाद गैस बंद कर दें.

Nandani shukla

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026