Divya Agarwal separation rumors: जैसा कि सबको पता है, दिव्या अग्रवाल जबसे ‘The 50’ शो में दिखी हैं, उनके और उनके पति अपूर्वा पडगांवकर के रिश्ते टूटने की खबरें खूब फैल रही हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग उनके रिश्ते को लेकर बहुत सारी बातें कर रहे हैं. अभी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिव्या और अपूर्वा को अर्जुन बिजलानी के ससुर की प्रार्थना सभा में जुहू जाते हुए देखा गया ह. लोग इसे अभी का वीडियो बता रहे हैं, पर असल में ये वीडियो एक महीने पुराना है.
जो खबरें आ रही हैं, उनसे लग रहा है कि उनके बीच कुछ ठीक नहीं है और उन्होंने अपने पति का साथ छोड़ दिया है. ऐसे में उनका एक पुराना वीडियो सामने आ गया है, जिससे लोग और उलझन में पड़ गए हैं, उन्हें नहीं समझ आ रहा कि इन दोनों के बीच की सच्चाई क्या है. कहीं उनके रिश्ते में कोई खराबी तो नहीं आ गई, या फिर ये पुरानी बातें बस हमें कंफ्यूज कर रही हैं?