Home > वीडियो > ‘फिल्म में मुझे गलत दिखाया गया!’ – ‘Dhurandhar’ के रियल लाइफ कैरेक्टर जमील जमाली का वीडियो आया सामने!

‘फिल्म में मुझे गलत दिखाया गया!’ – ‘Dhurandhar’ के रियल लाइफ कैरेक्टर जमील जमाली का वीडियो आया सामने!

Dhurandhar Viral Video 2026: धुरंधर के अंदर 'राकेश बेदी' जैसे बड़े और दिग्गज एक्टर ने जो 'जमील जमाली' के नाम का शानदार किरदार निभाया है, उसका असली रूप 'Real Life Person' यानी असल जमील जमाली का एक वीडियो सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है...

By: Sumaira Khan | Published: March 28, 2026 11:30:52 AM IST

Dhurandhar Viral Video 2026: मशहूर फिल्म धुरंधर की तगड़ी सफलता के बाद फौरन ही एक वीडियो सामने आया है, जिसने फिल्म की पुरी कहानी पर ही कई सवाल उठा दिए हैं, दरअसल फिल्म के अंदर ‘राकेश बेदी’ जैसे बड़े और दिग्गज एक्टर ने जो ‘जमील जमाली’ के नाम का शानदार किरदार निभाया है, उसका असली रूप ‘Real Life Person’ यानी असल जमील जमाली का एक वीडियो सामने आया, जब पाकिस्तान के एक रिपोर्टर ने जमील से फिल्म के अंदर उनके किरदार के लिए सवाल पूछा गया, तो जो जवाब सामने से आया बेशक वो काफी चौंकाने वाला था.
 
आपको बता दें कि जमील ने फिल्म में अपने कैरेक्टर को लेकर साफ तौर पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें फिल्म में दिखाया गया अपना कैरेक्टर बिल्कुल पसंद नहीं आया, उनका कहना था कि वो अपने समय में बेहद ही बहादुर थे, और उन्होंने एक मशहूर और तगड़ी सियासत निभाई थी, हालांकि फिल्म में उनके कैरेक्टर को एक चापलूसी वाला आदमी दिखाया था, साथ ही उन्होंने फिल्म के विलेन ‘रेहमान डकैत’ को भी सपोर्ट करते हुए कुछ खास बातें की, देखें पूरा वीडियो.

संबंधित खबरें

Advertisement