Your browser doesn't support HTML5 video.
जब हम सड़क पर बिना कुछ देखे गाड़ी चलाते हैं, तो हमारी यह लापरवाही किसी के लिए काल बन सकती है, और यह घटना इसका जीता-जागता उदाहरण है, इस दिल दहलाने वाली घटना में, एक गाड़ी चालक ने सड़क किनारे बैठकर अपना काम करने वाले एक गरीब व्यक्ति को पूरी तरह से नजरअंदाज करते हुए अपनी गाड़ी चड़ा दी, उसने यह देखने की जहमत तक नहीं उठाई कि उसकी गाड़ी के ठीक नीचे कोई इंसान मौजूद है, बिना सोचे समझे उसने अपनी गाड़ी आगे बढ़ा दी, जिससे उस असहाय व्यक्ति को बेरहमी से कुचल दिया गया
यह एक्सीडेंट केवल एक एक्सीडेंट ही नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं की मृत्यु को दर्शाता है, गाड़ी का टायर उस व्यक्ति पर पूरी तरह से गुजर गया, जिससे उसे संभलने का मौका तक न मिले, यह घटनाएं हमें यह सोचने पर मजबूर करती हैं कि ड्राइविंग एक कौशल ही, एक बड़ी जिम्मेदारी भी है, एक पल की जल्दबाजी या ध्यान भटकना किसी हंसते-खेलते परिवार को ताउम्र का दर्द दे सकता है.

