Home > वीडियो > अनंत अंबानी की कलाई पर सजा ‘वनतारा’: जैकब एंड कंपनी ने बनाई दुनिया की सबसे दुर्लभ घड़ी, देखें एक झलक!

अनंत अंबानी की कलाई पर सजा ‘वनतारा’: जैकब एंड कंपनी ने बनाई दुनिया की सबसे दुर्लभ घड़ी, देखें एक झलक!

Anant Ambani Watch: यह सिर्फ एक घड़ी नहीं है, बल्कि जैकब एंड कंपनी (Jacob & Co.) द्वारा बनाई गई अब तक की सबसे जटिल और कलात्मक घड़ियों में से एक है. आपको यह भी बता दें कि यह घड़ी विशेष रूप से अनंत अंबानी के लिए तैयार की गई है. जो कि गुजरात में उनके वन्यजीव संरक्षण प्रोजेक्ट 'वनतारा' (Vantara) से प्रेरित है...

By: Sumaira Khan | Published: April 12, 2026 2:03:38 PM IST

Anant Ambani Watch: यह सिर्फ एक घड़ी नहीं है, बल्कि जैकब एंड कंपनी (Jacob & Co.) द्वारा बनाई गई अब तक की सबसे जटिल और कलात्मक घड़ियों में से एक है. आपको यह भी बता दें कि यह घड़ी विशेष रूप से अनंत अंबानी के लिए तैयार की गई है. जो कि गुजरात में उनके वन्यजीव संरक्षण प्रोजेक्ट ‘वनतारा’ (Vantara) से प्रेरित है. इस घड़ी की खास बात यह है कि इसके अंदर के डायल में हाथ से पेंट किए गए शेर और बाघ नजर आ रहे हैं. जो की प्रकृति के प्रति उनके प्यार को दिखाता है. 

इसके अलावा भी घड़ी की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए इसके अंदर डिमेंटोइड गार्नेट, सवोराइट्स, हरे नीलम और हीरों का इस्तेमाल करके एक बेहद ही शानदार ‘कैमफ्लाज’ लुक दिया गया है. आपको बता दें कि इस घड़ी में लगभग 400 कीमती रत्न लगाए गए हैं और इसके घूमने वाले बैरल मशहूर ‘गॉडफादर’ घड़ी से प्रेरित हैं. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के होश इस घड़ी की कीमत और कलाकारी के बारे में सुनते ही उड़ रहे हैं. 

संबंधित खबरें

Advertisement