Home > वीडियो > ‘रमजान में गुनाहों से कैसे बचते हैं?’ पैपराजी के सवाल पर अली गोनी ने बताया अपना पूरा रूटीन!

‘रमजान में गुनाहों से कैसे बचते हैं?’ पैपराजी के सवाल पर अली गोनी ने बताया अपना पूरा रूटीन!

Aly Goni Viral Video: टेलीविजन स्टार अली गोनी अपनी सादगी और धार्मिक नेचर के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में जब पैपराजी ने उनसे एक बेहद निजी सवाल किया कि "रमजान के पाक महीने में आप खुद को गुनाहों से कैसे दूर रखते हैं?", तो अली ने इसका बहुत ही खूबसूरती से जवाब दिया...

By: Sumaira Khan | Published: February 19, 2026 11:56:55 AM IST

Aly Goni Viral Video: टेलीविजन स्टार अली गोनी अपनी सादगी और धार्मिक नेचर के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में जब पैपराजी ने उनसे एक बेहद निजी सवाल किया कि “रमजान के पाक महीने में आप खुद को गुनाहों से कैसे दूर रखते हैं?”, तो अली ने इसका बहुत ही खूबसूरती से जवाब दिया. अली ने बताया कि रमजान केवल खाने-पीने से परहेज करना नहीं है, बल्कि यह अपनी इंद्रियों और मन पर काबू पाने का समय है.

अली ने साझा किया कि जब इंसान इबादत में डूबा रहता है, तो उसका मन अपने आप गलत कामों से हट जाता है. उन्होंने बताया कि उनकी कोशिश रहती है कि इस महीने में वह कम बोलें, दूसरों की बुराई न करें और अपना ज्यादा समय अल्लाह की याद में लगाएं, साथ ही वो अपना ज्यादा समय घर या मक्का में बिताते हैं. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा की ‘मैं ऐसी जगह जाता ही नहीं जहां मुझे लगे की मेरा दिमाग थोड़ा भी गुनाह की तरफ जाए’.

संबंधित खबरें

Advertisement