Aamir khan Arijit Singh Viral Video: बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ कहे जाने वाले आमिर खान का एक वीडियो वायरल हो गया है. जिसमें वो बॉलीवुड के लीजेंड सिंगर अरिजीत सिंह के साथ दिखाई दे रहे हैं, दोनों की इस अनसीन मुलाकात का एक वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है. इस वीडियो में दोनों दिग्गज एक-दूसरे को गले लगाते और काफी गहरी बातचीत करते दिख रहे हैं.
फैन्स का मानना है कि ये कोई आम मुलाकात नहीं, बल्कि आमिर खान का एक तरह का ‘पर्सनल फेयरवेल’ था. वीडियो में जिस तरह से आमिर अरिजीत से मिल रहे हैं, उसे देख लोग कयास लगा रहे हैं कि एक्टर अपने खास दोस्तों को खुद ये बड़ी खबर दे रहे हैं. साथ ही दोनों ने बेथ कर खाना भी खाया और बेहद ही सरल अंदाज में पेश आए.