Viral Video 2026: श्रद्धा और विश्वास का एक ऐसा मंजर माता वैष्णो देवी के दरबार में देखने को मिला, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है. यह कहानी है एक बहन और मां के अटूट विश्वास की, जिसने अपने भाई को 5 साल पहले खो दिया था. 5 साल की लंबी तलाश और खत्म होती उम्मीदों के बीच जब यह बहन माता के दर्शन करने पहुंची, तो उसे क्या पता था कि मां की गुफा के पास ही उनकी खुशियां वापस मिल जाएंगी.
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही बहन और मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को एक फकीर की हालत में देखा तो वो टूट गईं. माता के दरबार में जैसे ही दोनों की नजर अपने भाई और बेटे पर पड़ी तो दोनों की चीख निकल गई. 5 साल का दर्द आंखों में बह आया और वो एक-दूसरे को पकड़ कर फूट-फूट कर रोने लगे. साथ ही यह मंजर देखकर आस-पास खड़े लोग भी भावुक हो गए और सोशल मीडिया पर यह वीडियो देखते ही देखते तेजी से वायरल हो गया.