Home > वीडियो > 32nd Avenue में निवेश या सिरदर्द? 6 महीने से रेंट गायब, CEO पर ‘आर्म ट्विस्टिंग’ और धोखेबाजी का आरोप!

32nd Avenue में निवेश या सिरदर्द? 6 महीने से रेंट गायब, CEO पर ‘आर्म ट्विस्टिंग’ और धोखेबाजी का आरोप!

32nd Avenue प्रोजेक्ट में पैसा लगाने वाले इन्वेस्टर्स रेंट ना मिलने से परेशान हैं, निवेशकों का कहना है कि मैनेजमेंट केवल खोखले वादे कर रहा है जबकि हकीकत में उनका भुगतान महीनों से बकाया है, विरोध प्रदर्शनों और कानूनी दस्तावेजों के साथ अब 'Justice For Investors' की मांग तेज हो गई है, निवेशकों का आरोप है कि उन्हें उनके ही हक के पैसे के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है.

By: Aksha Choudhary | Published: February 12, 2026 5:43:01 PM IST

 32nd Milestone Investor Protest: गुड़गांव के मशहूर 32nd Avenue (32nd Milestone) के निवेशक अब सड़कों पर उतर आए हैं, निवेशकों का आरोप है कि CEO उन्हें झूठे वादों के जाल में फंसाकर उनका उत्पीड़न कर रहे हैं, पिछले 6 महीनों से रेंट (किराया) नहीं दिया गया है, जिससे निवेशकों की गाढ़ी कमाई दांव पर लगी है, सोशल मीडिया पर वायरल दस्तावेजों और वीडियो में निवेशकों ने मैनेजमेंट पर ‘आर्म ट्विस्टिंग’ यानी जबरन दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं.

संबंधित खबरें

Advertisement