यूपी के स्कूलों में छुट्टियों को लेकर भारी बदलाव, 31 दिसंबर से पहले ही बदल गई अवकाश की लिस्ट, यहां देखें नया कैलेंडर

भीषण ठंड (Exteme Cold) की वजह से उत्तर प्रदेश के स्कूलों (UP Schools) में छुट्टियों (Holdiay) को लेकर कुछ अहम और बड़े बदलाव (Important Changes) किए गए हैं.

Published by DARSHNA DEEP

Winter Vacation In UP School:  भारत में भीषण ठंड का कहर लगातार जारी है. ऐसे में उत्तर प्रदेश की सरकार और शिक्षा विभाग ने एक बड़ा फैसला लेते हुए निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए साल 2025 के अंत में होने वाले शीतकालीन अवकाश (Winter Vacation) के लिए एक नई रूपरेखा तैयार की है. दरअसल, यह जानकारी बेहद ही ज़रूरी है, क्योंकि इस बार ठंड में पढ़ने वाली छुट्टियों के कैलेंडर में कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं. 

अवकाश की वजह और मुख्य तिथियां

शैक्षणिक कैलेंडर (Academic Calender) के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 20 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2025 तक चलने वाला है.  इस दौरान छात्रों को कुल 12 दिनों की छुट्टियां मिलेंगी. तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में स्कूल दोबारा जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में खुलने की उम्मीद जताई जा रही है. लेकिन, भीषण ठंड और कोहरे की स्थिति को देखते हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों जैसे अंबेडकरनगर, फर्रुखाबाद, रायबरेली के जिलाधिकारी (DM) कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के लिए छुट्टियों को आगे बढ़ाने या फिर स्कूल के समय में परिवर्तन करने का जल्द ही एक बड़ा फैसला भी ले सकते हैं. 

Related Post

क्रिसमस और अटल बिहारी वाजपेयी जयंती

उत्तर प्रदेश में इस साल 25 दिसंबर को लेकर एक सख्त निर्देश दिया गया है. जहां, आमतौर पर क्रिसमस पर स्कूलों में सार्वजनिक छुट्टी होती है, तो वहीं दूसरी तरफ इस बार 25 दिसंबर को स्कूल बंद नहीं रहेंगे. इस दिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इन कार्यक्रमों के तहत छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है, जिसकी वजह से क्रिसमस की नियमित छुट्टी पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा.

अभिभावक स्थानील स्कूल से करें संपर्क

उत्तर प्रदेश के स्कूलों में 20 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है, जिससे छात्र 2026 में स्कूल लौटेंगे. लेकिन, इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी के बजाय स्कूलों में अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. आखिरी में अभिभावकों को अपने स्थानीय स्कूल से संपर्क बनाए रखने की सलाह दी जाती है. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

Fact Check: EC के लेटर पर BJP की मुहर! वायरल दस्तावेज़ से मचा सियासी तूफान; जानें क्या है सच्चाई?

election commission bjp symbol: यह विवाद तब शुरू हुआ जब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPIM)…

March 23, 2026

IPL से पहले बड़ा बवाल! अक्षर पटेल को नहीं पसंद आया BCCI का ये नियम, रोहित शर्मा भी थे नाराज!

IPL Impact Player Role: IPL 2026 से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल…

March 23, 2026

पिछली बार ममता को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी के लिए TMC ने रचा चक्रव्यूह, आखिर क्या है भाजपा कैंडिडेट की मुश्किल

Nandigram Election Battle: नंदीग्राम सीट का राजनीतिक महत्व काफी बड़ा है. 2021 में इस सीट…

March 23, 2026

Prayagraj cold storage collapse: अबतक 4 की मौत, समझें क्या है अमोनिया गैस; क्यों है इतनी खतरनाक?

Phaphamau incident: अधिकारियों ने बताया कि घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया…

March 23, 2026

अमेरिका-ईरान के बीच थमेगी जंग! ट्रंप के एक बयान से मिडिल ईस्ट में नई हलचल; होर्मुज़ स्ट्रेट पर सभी की नजरें

Middle East Tension: ट्रंप ने यह भी घोषणा की कि उन्होंने अमेरिकी वॉर डिपार्टमेंट को…

March 23, 2026