कातिल मां ने आखिर क्यों की अपने ही बेटे की सिर हथौड़े से कुचलकर निर्मम हत्या

कानपुर देहात में बेटे प्रदीप की हत्या के (Pradeep Murder Case) मामले में मां ममता सिंह, उसके प्रेमी मयंक कटियार और मयंक के भाई ऋषि को गिरफ्तार किया गया है. प्रदीप, मां के अवैध संबंधों (Illegal Relationship) का विरोध करता था. तीनों ने मिलकर हथौड़े से सिर कुचलकर हत्या की और इसे दुर्घटना दिखाने की कोशिश की.

Published by DARSHNA DEEP

Kanpur Dehat Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. जहां, एक मां ने अपने अवैध संबंधों का विरोध करने वाले अपने ही बेटे प्रदीप की हत्या के लिए खौफनाक साजिश रची और फिर बड़े ही बुरी तरीके से उसे मौत के घाट उतार दिया. 

हत्या का कारण और तरीका

पुलिस के मुताबित, मृतक प्रदीप अपनी मां ममता सिंह के उसके प्रेमी मयंक कटियार के साथ चल रहे अवैध संबंधों का लगातार विरोध करता रहता था. बेटे के विरोध करने से परेशान होकर ममता सिंह ने अपने प्रेमी मयंक कटियार और उसके भाई ऋषि के साथ मिलकर प्रदीप को रास्ते से हटाने का खौफनाक फैसला लिया. तीनों ने मिलकर प्रदीप को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया.  इस जघन्य वारदात को अंजाम देने के लिए प्रदीप का सिर हथौड़े से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई. 

दुर्घटना दिखाने की कोशिश

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने अपराध को छिपाने की योजना बनाई थी. इसके अलावा उन्होंने प्रदीप के शव को नेशनल हाईवे पर फेंक दिया ताकि ऐसा लगे कि  एक सड़क दुर्घटना में प्रदीप ने दम तोड़ दिया.

Related Post

पोस्टमॉर्टम से हुआ खुलासा

शुरुआत में, यह मामला दुर्घटना प्रतीत हो रहा था, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने वारदात में चौंकाने वाला खुलासा कर दिया. प्रदीप की मौत सड़क हादसे से नहीं, बल्कि सिर कुचलकर की गई थी.  पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करनी शुरू कर दी. पुलिस ने हत्या की साजिश रचने वाली कातिल मां ममता सिंह और उसके प्रेमी मयंक कटियार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. 

इसके अलावा, हत्या में शामिल मयंक के भाई ऋषि को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की इस कार्रवाई से हत्या का सच सामने आया और फिलहाल, तीनों आरोपी अब सलाखों के पीछे हैं. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

कौन हैं बालेन शाह? नेपाल की राजनीति में आई जिनकी सुनामी; लव स्टोरी है इससे भी ज्यादा दिलचस्प

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026