Uttar Pradesh News: मेरठ का सौरभ हत्याकांड शायद ही कोई भूल पाया होगा. आज भी जब इस हत्याकांड के बारे में सोचते हैं तो रूह कांप उठती है. डर इस कदर है कि नीला ड्रम आज पति-पत्नी के बीच में खौफ पैदा करने लगता है. उत्तर-प्रदेश के बुलंदशहर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है. एक व्यक्ति अपनी पत्नी के प्रेमी की फेसबुक पोस्ट देखकर डर से कांपने लगा. इस पोस्ट में मेरठ की मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल का फोटो लगी हुई थी और कैप्शन में सीमेंट और नीला ड्रम लिखा हुआ था. इस कैप्शन को पढ़ते ही पति इस कदर डर गया कि उसने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया और अपनी जान बचा ली.
पुलिस तक पहुंचा मामला
यह मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव का है. यहां एक युवक की शादी जिले की रहने वाली एक युवती से हुई थी. जानकारी के मुताबिक, युवक की पत्नी शादी से पहले ही किसी और से प्यार करती थी. जिसके चलते पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा. मामला पुलिस तक पहुंच गया. मीडिएशन सैल में भी पत्नी कई आरोप लगाते हुए अपने प्रेमी के जाने की जिद करने लगी. महिला को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह अपने इरादे पर डटी रही.
प्रेमी के साथ जाने की जिद
महिला ने साफ-साफ कह दिया कि वह अपने प्रेमी का साथ ही जाएगी. इसके बावजूद पति ने कई प्रयास किए. उसी दौरान पति ने फेसबुक पर पत्नी के प्रेमी की एक पोस्ट देखी. जिसमें मेरठ में हुए हत्याकांड की आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहित की तस्वीर थी और कैप्शन में सीमेंट और नीला ड्रम लिखा हुआ था.
कैप्शन पढ़ते ही पति और उसके परिवार वाले दहशत में आ गए.
साथ नहीं रहना चाहती थी पत्नी
पत्नी की जिद और सोशल मीडिया पर उसके प्रेमी की ‘ड्रम और सीमेंट’ की धमकी के बाद खुद पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया. पीड़ित पति ने बताया कि पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती थी. ऐसे में धमकी के बाद उसने अपनी जान के खतरे को देखते हुए अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ भेज दिया. जल्दी ही तलाक की प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी.
पहले भी घर छोड़कर गई थी पत्नी
पीड़ित ने बताया कि जुलाई 2025 में भी पत्नी मायके जाने की बोलकर अपने प्रेमी के पास चली गई थी. एक महीने तक उसके पास रहने के बाद वह वापस आई. आरोप के मुताबिक, वह घंटों अपने प्रेमी से बात करती थी. जब उसने एक बार पकड़ लिया तो पत्नी ने पति के साथ उसके भाइयों को भी मारने की धमकी दे डाली.
आठ माह पहले भी चली गई थी पत्नी
पीड़ित ने बताया कि जुलाई 2025 में भी पत्नी मायके जाने की बात कहकर अपने प्रेमी के पास चली गई थी. एक महीने उसके पास रहने के बाद लौट आई. आरोप है कि वह मोबाइल पर घंटों प्रेमी से बात करती थी. जब उसने एक बार उसे पकड़ लिया तो पत्नी ने पति के साथ उसके भाइयों की भी हत्या की धमकी दे डाली. बुलंदशहर के SP शंकर प्रसाद ने कहा, ‘इस मामले में महिला संग जांच कराई गई और दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करा दिया गया है और इस संबंध में महिला अपनी मर्जी से अपनी प्रेमी के साथ चली गई है.’

