सफेद चादर से ढक जाएगा आसमान! UP में अब पड़ेगी हाड़ गला देने वाली ठंड, जानिए अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

UP Weather News: 5 नवंबर को मौसम विभाग ने सभी 75 जिलों को ग्रीन ज़ोन में डाल दिया है. 6 और 7 नवंबर को भी मौसमठंडा रहने का अनुमान जताया जा रहा है. वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 48 घंटों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.

Published by Heena Khan

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में हुई बारिश के बाद कोहरे का दौर शुरू हो जाएगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने एक बार फिर मौसम को लेकर भविष्यवाणी कर दी है. मौसम विभाग का कहना है कि 4 नवंबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सुबह और रात में हल्का कोहरा या धुंध छाई रहने की संभावना है. साथ ही, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. गौरतलब है कि पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के दोनों मंडलों में मौसम शुष्क रहा है. लखनऊ के अमौसी स्थित क्षेत्रीय मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, 4 नवंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में सुबह हल्का कोहरा या धुंध दिखाई देगी. इन जिलों में वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, प्रयागराज, प्रतापगढ़, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर, अयोध्या, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, रायबरेली और आसपास के जिले शामिल हैं.

तापमान में आएगी गिरावट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 5 नवंबर को मौसम विभाग ने सभी 75 जिलों को ग्रीन ज़ोन में डाल दिया है. 6 और 7 नवंबर को भी मौसमठंडा रहने का अनुमान जताया जा रहा है. वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 48 घंटों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. लेकिन, अगले पाँच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा.

Related Post

जानिए कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को राजधानी लखनऊ में मौसम साफ़ रहने की उम्मीद है. दिन में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना भी बनी हुई है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम सामान्य ही रहने वाला है. अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. नोएडा में भी आज मौसम सुहावना रहेगा. इसके अलावा, गाजियाबाद, मथुरा, कानपुर, झाँसी, ललितपुर, अलीगढ़, रामपुर और बरेली समेत उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है.

Delhi Rain: राजधानी में होगी झमाझम बारिश, छट जाएगी सारी धुंध, IMD ने Delhi-NCR में जारी किया अलर्ट

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026