Home > उत्तर प्रदेश > UP Scholarship 2025-26: स्कॉलरशिप अपडेटेड फॉर्म की लास्ट डेट 18 फरवरी, हार्ड कॉपी सबमिट करना जरूरी; जानें सबकुछ

UP Scholarship 2025-26: स्कॉलरशिप अपडेटेड फॉर्म की लास्ट डेट 18 फरवरी, हार्ड कॉपी सबमिट करना जरूरी; जानें सबकुछ

UP Scholarship 2025-26 Last date: उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप देती है. UP पोस्ट-मैट्रिक इंटरमीडिएट स्कॉलरशिप के लिए अपडेटेड एप्लीकेशन फार्म जमा करने की आखिरी तारीख 18 फरवरी  है. स्कॉलरशिप फार्म जमा करने करना 14 जनवरी से शुरू हुआ था.

By: Mohammad Nematullah | Published: February 16, 2026 4:46:40 PM IST



UP Scholarship 2025-26 Last date: उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप देती है. UP पोस्ट-मैट्रिक इंटरमीडिएट स्कॉलरशिप के लिए अपडेटेड एप्लीकेशन फार्म जमा करने की आखिरी तारीख 18 फरवरी  है. स्कॉलरशिप फार्म जमा करने करना 14 जनवरी से शुरू हुआ था. एप्लीकेशन की आखिरी 21 जनवरी थी. एप्लिकेंट्स को करेक्शन करने के लिए 13 फरवरी तक का सयम दिया गया था. अपने-अपने कॉलेज/यूनिवर्सिटी में अपडेटेड एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 18 फरवरी है

अगला स्टेज 18 फरवरी के बाद शुरू होगा. 19 फरवरी से 27 फरवरी तक नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर सही किए गए डेटा को दोबारा चेक करेगा. इस दौरान सिस्टम स्टूडेंट्स द्वारा किए गए एडिट्स की तुलना इंस्टीट्यूशन द्वारा किए गए ऑफलाइन वेरिफिकेशन से करेगा. अगर कोई मिसमैच रहता है, तो फॉर्म को फिर से फ्लैग किया जा सकता है.

क्या-क्या जरूरी?

10 मार्च तक डिस्ट्रिक्ट स्कॉलरशिप कमेटी से फाइनल वेरिफिकेशन पूरा करने और डेटा लॉक करने की उम्मीद है. एक बार लॉक होने के बाद बदलाव की इजाजत नहीं है. डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए पेमेंट टेंटेटिवली 18 मार्च के लिए शेड्यूल किए गए है. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे डेडलाइन का इंतज़ार न करें और सभी फॉर्मैलिटीज समय पर पूरी करें.

Weight Loss Tips:क्या शहद सच में घटाता है वजन? जानिए क्या है सही तरीका और इसकी सच्चाई

एप्लीकेशन फॉर्म के साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक की एक कॉपी, पिछली क्लास की मार्कशीट, इनकम सर्टिफिकेट, जाति सर्टिफिकेट (अगर लागू हो), और एक पासपोर्ट साइज फोटो होना चाहिए. यह भी पक्का करना जरूरी है कि बैंक अकाउंट आधार से लिंक हो और स्टूडेंट के नाम में कोई गलती न हो, क्योंकि गलत जानकारी से स्कॉलरशिप का अमाउंट अकाउंट में क्रेडिट नहीं होगा.

महत्वपूर्ण तिथियां

महत्वपूर्ण तिथियां

स्कॉलरशिप सीधे DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए स्टूडेंट्स के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी. इसलिए स्टूडेंट्स को अप्लाई करते समय सावधानी बरतनी चाहिए और सभी डिटेल्स सही से भरनी चाहिए. सरकार का मकसद यह पक्का करना है कि एलिजिबल स्टूडेंट्स को समय पर मदद मिले और वे बिना किसी पैसे की परेशानी के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें.

मुस्लिम मंत्री के मंदिर जाने के बाद शुद्ध किया गया मंदिर, गोमूत्र छिड़ककर युवकों ने जताया कड़ा विरोध!

Advertisement