UP Crime: बेहोश मिला मौसा, नदी में मिली निर्वस्त्र भांजी की लाश; क्या है इस खौफनाक मिस्ट्री का सच?

Lucknow Murder Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दहशत में डाल देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां मड़ियाओं पुलिस थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, इस घटना ने फिर से एक बार लोगों को शर्मसार कर दिया है.

Published by Heena Khan

Lucknow Murder Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दहशत में डाल देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां मड़ियाओं पुलिस थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, इस घटना ने फिर से एक बार लोगों को शर्मसार कर दिया है. बता दें कि गोमती नदी के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में 17 साल की नाबालिग लड़की का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं इस मामले की शिकायत पहुँचते ही पुलिस ने बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और लड़की के शव को कब्जे में ले लिया है. इस मामले के बाद मृत लड़की के मौसा को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है.

पीठ दर्द का बहाना और अपहरण का झूठ

जानकारी के मुताबिक, लड़की बुधवार रात अपने मामा के साथ घर से निकली थी. बताया जा रहा है कि मौसा ने पीठ के निचले हिस्से में दर्द का बहाना बनाकर उससे कहा कि उन्हें दवा खरीदने के लिए बाहर जाना है, जिसके बाद वो अपनी भांजी को भी अपने साथ ले गया. वहीं फिर आधे घंटे बाद उसने लड़की के भाई को फोन किया और दावा किया कि कुछ लोगों ने उसकी बहन को जबरदस्ती एक कार में डाल दिया है और उसे लेकर भाग रहे हैं; इतना ही नहीं इस दौरान उसने ये भी कहा कि मैं उनका पीछा कर रहा हूँ.

इस हालत में मिली लड़की की लाश

इस जानकारी के बाद मौके पर ही हड़कंप मच गया. जिसके बाद रिश्तेदार तुरंत उस जगह पहुंचे जिसका ज़िक्र मौसा ने किया था, यहां उन्हें मौसा गाँव के ठीक बाहर बेहोश पड़ा मिला. थोड़ी ही दूरी पर, गोमती नदी के किनारे, लड़की के कपड़े और अंतर्वस्त्र ज़मीन पर पड़े मिले. घर की लड़की को इस हालत में देख परिवार वालों के होश उड़ गए और उन्होंने इस बात की जानकारी पुलिसवालों को दी. 

Related Post

नदी से नग्न अवस्था में मिली लड़की

जैसा ही इस बात की सूचना पुलिस को मिली वैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF की मदद से नदी में तलाशी अभियान शुरू किया. तलाशी देर रात तक जारी रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. गुरुवार सुबह, पिपरिया पुल के पास नदी से लड़की का शव बरामद किया गया. शव मिलने से परिवार गहरे सदमे और अफरा-तफरी में डूब गया.

Aaj Ka Mausam: घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! Delhi-NCR से Bihar तक खराब मौसम का रेड सिग्नल

कौन है असली गुनाहगार

जानकारी के मुताबिक पुलिस जांच में पता चला की मौसा के बयानों में कई विरोधाभास सामने आए. उसने शुरू में दावा किया था कि वो लड़की को एक ऑटो-रिक्शा में ले जा रहा था; हालाँकि, उस इलाके के CCTV फुटेज में उसे एक मोटरसाइकिल पर उसे ले जाते हुए साफ़ देखा जा सकता था. फुटेज में किसी भी चार-पहिया वाहन का कोई सबूत नहीं मिला, जिससे अपहरण से जुड़ी पूरी कहानी बेहद संदिग्ध हो गई.

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Gold Price Today: सोने के दाम फिर घटे या लगाई छलांग, नोट करें मुंबई समेत बड़े शहरों के रेट्स

Aaj Sone Ka Bhav: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के बड़े शहरों में सोने की कीमतों में…

March 20, 2026

Train Viral Video: खचाखच भरी ट्रेन के अंदर अचानक डांस! फिरंगी ने बॉलीवुड गाने पर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

Train Viral Video: मुंबई की लोकल ट्रेन में एक आम सा सफ़र, एक विदेशी यात्री की…

March 20, 2026

Cooking Oil: तेल चुपके से आपके दिल को कर रहा है कमजोर, हेल्दी ऑयल चुनें वरना शरीर को होंगे ये नुकसान

Most Harmful Cooking Oil: खाना पकाने में इस्तेमाल होने वाला गलत तेल आपके स्वास्थ्य के…

March 20, 2026

KV Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन का शेड्यूल जारी, नोट करें रजिस्ट्रेशन और लास्ट डेट समेत पूरी डिटेल

KV Admission 2026: अगर आप अपने बच्चों का दाखिला केंद्रीय विद्यालय में दिलवाना चाहते हैं…

March 20, 2026