UP News: आखिर कैसे हो गया पूर्व सपा विधायक के घर धमाका? 2 बेटों समेत 6 लोग थे अंदर; खौफनाक वीडियो आया सामने

Vijay Singh Home Blast: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, यहां समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विजय सिंह के घर पर एक ज़ोरदार धमाका हुआ है.

Published by Heena Khan

Vijay Singh Home Blast: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, यहां समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विजय सिंह के घर पर एक ज़ोरदार धमाका हुआ है. बताया जा रहा है कि ये धमाका घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ, जिसमें छह लोग बुरी तरह घायल हो गए. इनमे पूर्व विधायक के दो बेटे भी शामिल हैं, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना में विजय सिंह की पत्नी बाल-बाल बच गईं. धमाका इतना ज़ोरदार था कि तीन-मंज़िला इमारत बुरी तरह हिल गई. कई कमरों और एक बाथरूम को भारी नुकसान हुआ है.

घर के सदस्य हुए घायल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूर्व विधायक विजय सिंह के घर पर यह धमाका मंगलवार शाम को हुआ.  बताया जा रहा है कि धमाके के बाद, घर की खिड़कियां और दरवाज़े बुरी तरह टूट चुके हैं. घटना के समय, विजय सिंह की पत्नी, उनके बेटे और परिवार के बाकि सदस्य घर पर ही मौजूद थे. उनके दो बेटे अभिषेक सिंह (उर्फ सिक्की) और अविनाश सिंह इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए और फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. घर में मौजूद तीन अन्य लोगों के भी घायल होने की खबर है. यह घटना नाला मच्छरट्टा इलाके में हुई, जो कोतवाली सदर पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है.

Today Weather: दिल्ली-NCR में बारिश का तोहफा! यूपी में भी सर्द हवाएं; जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम?

Related Post

क्या बोले फर्रुखाबाद के DM?

वहीं इस मामले को लेकर फर्रुखाबाद के DM आशुतोष कुमार द्विवेदी ने इस बात की जानकारी दी कि, “यह घटना शाम 7:45 बजे हुई. एक पूर्व विधायक के आवास के बेसमेंट में धमाका हुआ. घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है. इस घटना में छह लोग घायल हुए हैं, और उनका इलाज फिलहाल एक स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.”

Aaj ka Rashifal 18 March 2026: सोच-समझकर करें नए काम की शुरुआत, दफ्तर में किसका होगा प्रमोशन, जानें 12 राशियों का हाल

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

DelhI Fire News: दिल्ली से लेकर इंदौर तक आग का तांडव! अब तक 14 लोगों की मौत, जानें कैसे मची भयंकर तबाही?

Delhi-Indore Fire: आग के बढ़ते मामलों ने हर तरफ दहशत पैदा कर दी है. वहीं…

March 18, 2026