UP Boat Tragedy: बहराइच में पलटी नाव, 22 लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

UP: यूपी के बहराइच में बुधवार की शाम बड़ा हादसा हो गया. सुजौली थाना क्षेत्र में कौड़ियाला नदी में नाव पलट गई. इससे नाव पर सवार 26 में से 22 लोग नदी में लापता हो गए हैं। सभी लोग भरथापुर गांव के हैं.

Published by Mohammad Nematullah

Uttar Pradesh News: बहराइच के कतर्नियाघाट के ट्रांस-गेरुआ क्षेत्र में कौड़ियाला नदी में बुधवार देर शाम ग्रामीणों को ले जा रही एक नाव पलट गई. भरथापुर के ग्रामीण खैरटिया बाज़ार से खरीदारी करके लौट रहे थे. नाव पर सवार 26 ग्रामीणों में से चार तैरकर सुरक्षित निकल गया. जबकि बाकी अभी भी लापता है.

भरथापुर गांव घने जंगल और नदी के पार स्थित है. इसलिए यहां के निवासी अपनी रोजमर्रा की खरीदारी और आवागमन के लिए लखीमपुर खीरी जिले के खैरटिया गांव नाव से जाते है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम लगभग 6 बजे गांव लौटते समय नदी के तेज बहाव के कारण नाव अचानक नियंत्रण खो बैठी और पलट गई.

Related Post

Bihar Chunav: वोट के लिए मंच पर नाचेंगे पीएम… मुजफ्फरपुर रैली में राहुल गांधी के बिगड़े बोल; दिल्ली तक गरमाई राजनीति

तलाशी अभियान जारी

बचे हुए लोगों में लक्ष्मी नारायण (विसेसर का पुत्र) रानी देवी (रामाधार की पत्नी) ज्योति (आनंद कुमार की पुत्री) और हरिमोहन (रामकिशोर का पुत्र) शामिल है. नाव चालक मिहिनलाल (पुत्तीलाल का पुत्र) सहित 22 लोग अभी भी लापता है. माना जा रहा है कि लापता लोगों में गांव के निवासी और कुछ मेहमान शामिल है.

ग्रामीण का कहना है कि चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज के गेट हाल ही में खोले जाने से नदी का प्रवाह बढ़ गया है. जिसे हादसे का प्राथमिक कारण माना जा रहा है. स्थानीय लोग भी अपने स्तर पर तलाश में जुटे हैं. लेकिन नदी का तेज बहाव और अंधेरा ग्रामीणों के लिए मुश्किल पैदा कर रहा है. घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम मिहींपुरवा रामदयाल और तहसीलदार व थाना प्रभारी सुजौली प्रकाश चंद्र शर्मा घटनास्थल पर पहुंच गए है.

Kal Ka Mausam: ठंड ने बजा दी घंटी! कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, जानें अपने शहर का हाल

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026