बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत! प्रीपेड मीटर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला; जानें किसको मिलेगा फायदा?

UP Latest News: संसद में भी यह मुद्दा उठा, जिस पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्पष्ट किया कि प्रीपेड मीटर अनिवार्य नहीं हैं और यह पूरी तरह उपभोक्ताओं की पसंद पर निर्भर करेगा.

Published by Shubahm Srivastava

Smart Meters In UP: केंद्र सरकार के तहत केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रीपेड स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता समाप्त कर दी है. 1 अप्रैल 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार अब बिजली उपभोक्ताओं के लिए सिर्फ स्मार्ट मीटर लगाना जरूरी होगा, लेकिन उसे प्रीपेड मोड में रखना अनिवार्य नहीं होगा. इस फैसले से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है, जो लंबे समय से प्रीपेड सिस्टम को लेकर असहज थे.

प्रदेश में स्मार्ट मीटर की मौजूदा स्थिति

राज्य में अब तक करीब 78 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनमें से लगभग 70 लाख प्रीपेड मीटर हैं. पावर कॉर्पोरेशन द्वारा नए कनेक्शनों पर अब तक प्रीपेड स्मार्ट मीटर ही लगाए जा रहे थे. हालांकि, नई अधिसूचना के बाद यह व्यवस्था बदलेगी और उपभोक्ताओं को अपनी सुविधा के अनुसार विकल्प चुनने का अधिकार मिलेगा.

कानून और विरोध के बीच बदलाव

इस मुद्दे पर लगातार विरोध हो रहा था, खासकर राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद द्वारा. संसद में भी यह मुद्दा उठा, जिस पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्पष्ट किया कि प्रीपेड मीटर अनिवार्य नहीं हैं और यह पूरी तरह उपभोक्ताओं की पसंद पर निर्भर करेगा. विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 47(5) के तहत पहले भी प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों विकल्पों का प्रावधान था, लेकिन व्यवहार में अधिकतर जगह प्रीपेड मीटर ही लगाए जा रहे थे.

Related Post

उपभोक्ताओं को मिली राहत

नई व्यवस्था के तहत जहां भी संचार नेटवर्क उपलब्ध होगा, वहां स्मार्ट मीटर तो लगाए जाएंगे, लेकिन उनका प्रीपेड या पोस्टपेड होना उपभोक्ता तय करेगा. उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने इसे उपभोक्ताओं की जीत बताया है. उनके अनुसार, यह फैसला देशभर के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत लेकर आया है और अब किसी पर भी प्रीपेड मीटर थोपे नहीं जाएंगे.

NDA से गठबंधन, फिर भी UP में सोलो प्लान! क्या चिराग पासवान बिगाड़ेंगे भाजपा का खेल?

Shubahm Srivastava

Recent Posts

विपक्ष का प्लान हुआ फैल! CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज, लोकसभा अध्यक्ष का बड़ा फैसला

Chief Election Commissioner of India: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश…

April 6, 2026

Eye cancer: अब सूअर के स्पर्म से होगा आंखों के कैंसर का इलाज? वैज्ञानिकों का अनोखा प्रयोग चर्चा में

Eye cancer: सूअर के स्पर्म से जुड़े एक्सोसोम का इस्तेमाल कर वैज्ञानिकों ने आंखों के…

April 6, 2026

NDA से गठबंधन, फिर भी UP में सोलो प्लान! क्या चिराग पासवान बिगाड़ेंगे भाजपा का खेल?

UP Assembly Election 2027: प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने स्पष्ट किया कि केंद्र स्तर पर…

April 6, 2026

जन्मदिन से 6 दिन पहले मौत! पति से बहस के बाद उठाया खौफनाक कदम? इंडस्ट्री में शोक की लहर

South TV Actress Suicide: सुभाषिनी अपने पति के साथ बेंगलुरु में रहती थीं, लेकिन शूटिंग…

April 6, 2026

Bikaneri Bhujia : जंग से स्वाद पर संकट… बीकानेरी भुजिया का स्टॉक ब्लॉक, 30 की बजाय 60 दिन में पहुंच रहा माल

Bikaneri Bhujia stock blocked : अमेरिका-ईरान तनाव और होर्मुज संकट का असर अब बीकानेर के…

April 6, 2026