रात को बंद कमरे में कपल के बीच ऐसा क्या? जो सुबह महिला पहुंच गई अस्पताल

झांसी में एक दिल दहला देने वाली घटना (Heart Breaking Incident) सामने आई है. जहां, संबंध बनाने से इनकार करने पर अपनी प्रेम विवाह (Love Marriage) की पत्नी को पति ने घर की छत से नीचे फेंक दिया. फिलहाल, गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके साथ ही पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई (Legal Action) शुरू कर दी है.

Published by DARSHNA DEEP

Jhansi Crime News: झांसी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां, मुकेश अहिरवार ने संबंध बनाने से इनकार करने पर अपनी प्रेम विवाह की पत्नी तीजा को घर की छत से फेंक दिया. जिस किसी ने भी यह खबर सुनी उसके पैरों तले ज़मीन खिसक गई. फिलहाल, पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. 

आखिर क्या है पूरा मामला?

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी को सिर्फ इसलिए घर की छत से नीचे फेंक दिया क्योंकि उसने संबंध बनाने से साफ इनकार कर दिया था. वारदात में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  इस घटना के बाद से पूरे इलाके में इस वारदात की खूब चर्चा की जा रही है. इस घटना की चर्चा इसलिए भी जा रही है क्योंकि दोनों ने तीन साल पहले प्रम विवाह किया था. 

कब और कैसे हुई पूरी वारदात

दरअसल, यह पूरी घटना झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र की है, जहां ग्राम स्यावरी के रहने वाले मुकेश अहिरवार ने साल 2022 में तीजा से प्रेम विवाह किया था.  हालांकि, शुरुआत में दोनों का रिश्ता से बेहद ही प्यार भरा था, लेकिन एक साल के बाद ही पति मुकेश के व्यवहार में बदलाव देखने को मिला. पीड़िता के मुताबिक, मुकेश प्रतिदिन उसे लड़ाई करता था और इतना ही झगड़े के साथ उसके साथ मारपीट भी करता था. 

Related Post

मुकेश ने गुस्से में आकर दिया अंजाम

यह घटिया घटना तब हुई जब वारदात से एक दिन पहले ही आरोपी मुकेश ने तीजा के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश. मना करने के बाद भी जब उसने दोबारा जबरदस्ती कोशिश की तो तीजा ने इसका विरोध और साथ ही यह भी पूछा कि “जब आपको मुझसे कोई मतलब नहीं तो क्यों संबंध बनाना चाहते हैं”. बस इसी बात से नाराज़ होकर उसने गुस्से में पहले तो तीजा के साथ जमकर मारपीट की और फिर उसने उसे घर की छत से नीचे धक्का दे दिया. महिल की तेज चीख सुनकर पड़ोसी और परिजन मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में नीचे से उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया. 

पुलिस ने घटना को संज्ञान में लेते हुए की जांच

इस घटनाक्रम पर मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर डॉ. रविन्द्र गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. फिलहाल, महिला की हालत बेहद ही गंभीर है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस ने यह भी बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026