Categories: Uncategorized

टॉयलेट में मोबाइल इस्तेमाल करने से 5 मिनट में 46% बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा!

क्या आप भी मोबाइल लेकर टॉयलेट जाते हैं? वहां सोशल मीडिया पर रील्स या वीडियो देखकर समय बिताते हैं? अगर हाँ, तो इसे जल्दी छोड़ना आपके लिए जरूरी है। वरना रोजाना टॉयलेट में बैठना भी आपके लिए मुश्किल हो सकता है

आजकल लगभग हर किसी को मोबाइल की लत लगी हुई है। लोग इसे सोते-जागते, खाते-पीते, और यहां तक कि टॉयलेट में भी साथ रखते हैं। कुछ लोग तो कमोड पर बैठकर घंटों रील्स और वीडियो देखते रहते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है? हाल ही में हुए एक अध्ययन में पाया गया कि जो लोग टॉयलेट में बैठकर मोबाइल इस्तेमाल करते हैं, उनमें बवासीर (Hemorrhoids) होने का खतरा बढ़ जाता है। यह एक गंभीर समस्या है जो रोजमर्रा की जिंदगी को असहज बना सकती है।

टॉयलेट में मोबाइल चलाने से बवासीर का खतरा बढ़ सकता है

बवासीर (Hemorrhoids) की समस्या आजकल काफी आम हो गई है। यह रोग अक्सर लगातार कब्ज और गहन शौच संबंधी दबाव के कारण होता है।टीओआई(TOI) में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में हुए एक अध्ययन में पाया गया कि जो लोग टॉयलेट में मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं, उनमें बवासीर होने का जोखिम उन लोगों की तुलना में 46% अधिक होता है, जो शौचालय में मोबाइल का उपयोग नहीं करते। यह अध्ययन जर्नल PLOS ONE में प्रकाशित हुआ है। शोधकर्ताओं ने हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के बेथ इस्राइल डीकॉनेस मेडिकल सेंटर (BIDMC) में लगभग 125 पुरुष और महिलाओं पर यह स्टडी की। प्रतिभागियों से टॉयलेट में स्मार्टफोन के उपयोग के बारे में पूछा गया और उनके शारीरिक स्वास्थ्य को भी रिकॉर्ड किया गया।

टॉयलेट में स्मार्टफोन इस्तेमाल करने से बवासीर का जोखिम कैसे बढ़ता है?

हाल ही में किए गए अध्ययन में लगभग 66% प्रतिभागियों ने बताया कि वे शौचालय में स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, जबकि बाकी लोग ऐसा नहीं करते। कोलोनोस्कोपी के नतीजों से पता चला कि जिन लोगों ने टॉयलेट पर फोन इस्तेमाल नहीं किया, उनमें केवल 38% को बवासीर था, वहीं स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों में यह प्रतिशत 51% था।शोधकर्ताओं ने बताया कि उम्र, लिंग, BMI, एक्सरसाइज की आदत, टॉयलेट में जोर लगाना और फाइबर का सेवन जैसे कारकों को ध्यान में रखने के बावजूद स्मार्टफोन का इस्तेमाल बवासीर का जोखिम 46% तक बढ़ा देता है।प्लॉस वन (PLOS ONE) में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, जो लोग टॉयलेट में स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, वे अधिक समय तक बैठते हैं। अध्ययन में यह भी पाया गया कि सबसे आम गतिविधियों में न्यूज़पेपर पढ़ना (54%) और सोशल मीडिया पर समय बिताना (44%) शामिल है।

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Shivashakti Narayan Singh

Recent Posts

Dhurandhar 2 Trailer Release: धमाकेदार एंट्री के साथ आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, फैंस बोले–ब्लॉकबस्टर पक्की!

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसने आते ही…

March 7, 2026

क्या आप जानते हैं कि बिना मशीनों के हमारे पुर्वजों का इलाज कैसे होता था?

जैसे आज के समय में बीमारीयों का पता बड़ी-बड़ी मशीनों से लगता है, वैसे ही…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: किन-किन रंगों से मनाएं रंग पंचमी का त्योहार, होगा धन लाभ; नोट करें सभी 12 राशि के जातक

Rang Panchami 2026: पूरे देश में लोग रंग पंचमी त्योहार को बहुत जोश और उत्साह…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026