Categories: Uncategorized

जन्म को लेकर उड़ीं अफवाहें, अस्पताल से चोरी हुआ सर्टिफिकेट… Masaba Gupta की दास्तान जान आप भी रह जाएंगे दंग!

Masaba-Neena Gupta: मसाबा गुप्ता ने बचपन में बर्थ सर्टिफिकेट चोरी और मीडिया में लीक होने का दर्द साझा किया। नीना गुप्ता ने समाज की बाधाओं के बावजूद उन्हें अकेले पाला और सुरक्षा दी.

Published by sanskritij jaipuria

Masaba-Neena Gupta: एक्ट्रेस और फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता, जो फेमस एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी हैं, ने हाल ही में अपने बचपन के एक दर्दनाक एक्सपीरिएंस के बारे में खुलकर बात की. मसाबा ने बताया कि उनके जन्म प्रमाण पत्र को अस्पताल से चोरी कर लिया गया और मीडिया में लीक कर दिया गया.  

मसाबा ने इस एक्सपीरिएंस को बहुत कठिन बताया और कहा कि ये सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि उनकी मां के लिए भी बहुत ही पीड़ादायक था. उन्होंने याद किया कि मीडिया की लगातार जांच और कठोर व्यवहार ने उनके जीवन पर गहरा प्रभाव डाला.

बचपन की कठिनाई का सामना

YouTube चैनल Mojo Story पर बातचीत करते हुए मसाबा ने कहा, मेरा बर्थ सर्टिफिकेट उस अस्पताल से चोरी कर लिया गया था, जहां मैं जन्मी थी और फिर इसे प्रेस में लीक कर दिया गया. ये अखबार की पहली खबर बन गई क्योंकि किसी ने ये साबित करना चाहा कि मैं गैरकानूनी बच्ची हूं. उन्होंने ये भी बताया कि मीडिया का एक हिस्सा ये साबित करना चाहता था कि उनके पिता क्रिकेटर विव रिचर्ड्स थे. मसाबा ने इसे बहुत ही गलत बताया.

मां पर पड़े प्रभाव

मसाबा ने ये भी शेयर किया कि इस घटना ने उनकी मां नीना गुप्ता को कितना प्रभावित किया. उन्होंने कहा, शायद मैं 9-10 साल की उम्र में इसे समझ सकी. मैं पूरी तरह से नहीं समझ पाई, लेकिन मैंने इसके कुछ पहलू देखे. मुझे समझ नहीं आता कि ऐसा क्यों किया गया. ये गलत और अजीब था और मेरी मां के लिए बहुत बुरा था.

मसाबा ने ये भी कहा कि लोग अक्सर कहते हैं कि शोबिज ऐसा ही होता है, लेकिन उनके लिए ये बिल्कुल अस्वीकार्य था.

नीना गुप्ता का साहस

मसाबा के जन्म के बाद, नीना गुप्ता ने अपने बेटी को अकेले ही पाला. उन्होंने अक्सर कहा कि वो ‘सिंगल मदर’ की लेबल से पूरी तरह सहमत नहीं हैं, क्योंकि उन्हें परिवार का सपोर्ट मिला.

एक इंटरव्यू में नीना ने बताया, मैं शायद दो साल तक सिंगल मदर रही. फिर मेरे पिता आए. उन्होंने सब कुछ छोड़ दिया और हमारे साथ रहने लगे. उन्होंने मेरे घर और मेरी बेटी की देखभाल की. उन्होंने मेरे जीवन में स्थायित्व और सपोर्ट दिया. नीना गुप्ता का ये निर्णय उनके साहस और समर्पण को दिखाता है, जिन्होंने समाज की अपेक्षाओं के बावजूद मसाबा को प्यार में पाला.
 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026