Categories: Uncategorized

Kanwar Yatra 2025:शिवभक्तों को चोट पहुँचाने की साजिश, कांवड़ यात्रा मार्ग पर मिली ऐसी खतरनाक चीज, मचा हंगामा

भाजपा विधायक संजय गोयल ने बताया कि उन्हें शनिवार शाम चिंतामणि चौक से शाहदरा फ्लाईओवर तक बने कांवड़ मार्ग पर कांच पड़े होने की सूचना मिली। इसके बाद वे तुरंत भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुँचे। उन्होंने देखा कि करीब एक किलोमीटर तक सड़क पर जगह-जगह कांच के टुकड़े बिखरे पड़े थे।

Published by Divyanshi Singh

Kanwar Yatra 2025: शाहदरा जीटी रोड पर बने कांवड़ यात्रा मार्ग पर कांच के टुकड़े मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। शाहदरा से भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि किसी साजिश के तहत शिवभक्तों को नुकसान पहुँचाने के लिए यह कांच जानबूझकर सड़क पर फेंका गया है। शनिवार देर शाम इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुँच गए।

जगह-जगह बिखरे पड़े थे कांच के टुकड़े

भाजपा विधायक संजय गोयल ने बताया कि उन्हें शनिवार शाम चिंतामणि चौक से शाहदरा फ्लाईओवर तक बने कांवड़ मार्ग पर कांच पड़े होने की सूचना मिली। इसके बाद वे तुरंत भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुँचे। उन्होंने देखा कि करीब एक किलोमीटर तक सड़क पर जगह-जगह कांच के टुकड़े बिखरे पड़े थे। विधायक ने खुद सड़क से कांच के कुछ टुकड़े उठाए और इसे शिवभक्तों के खिलाफ साजिश करार दिया।

लगभग 30 हज़ार सीसीटीवी कैमरे,1,222 पुलिस सहायता केंद्र… महाकुंभ जैसी सुरक्षा व्यवस्था के साथ कांवड़ यात्रा 2025 की शुरुआत

विधायक गोयल ने क्या कहा?

विधायक गोयल ने कहा कि कांवड़ यात्रा में बाधा डालने और शिवभक्तों को घायल करने के इरादे से यह कांच जानबूझकर सड़क पर फेंका गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना को हल्के में नहीं लिया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की।

कार्रवाई की चेतावनी

घटना की गंभीरता को देखते हुए, लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के कर्मचारियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। कर्मचारियों ने सड़क से कांच के टुकड़े उठाकर रास्ता साफ़ किया, ताकि कांवड़ यात्रा में कोई बाधा न आए। दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने भी घटना का संज्ञान लिया और कहा कि उपद्रवियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

क्या सच में सावन के महीने में नॉन-वेज खाने से लगेगा महापाप? शास्त्रों के बाद अब विज्ञान ने भी दी इंसान को चेतावनी, दुनिया की तबाही का कारण बनेगा इसका सेवन!

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026