Categories: टेक - ऑटो

TVS Apache Launch Confirmed : एडवेंचर से रू-ब-रू कराएगी TVS की Apache RTX 300, खूबियां है दमदार, जानें कब होगी लॉन्च?

TVS Apache RTX 300 Details : टीवीएस अपाचे आरटीएक्स 300 एडवेंचर बाइक जल्द भारत में लॉन्च होने वाली है, नए डिजाइन और दमदार इंजन के साथ, जो रॉयल एनफील्ड और कावासाकी को कड़ी टक्कर देगी.

Published by sanskritij jaipuria

TVS Apache RTX 300 Launch : टीवीएस मोटर कंपनी ने हाल ही में अपने प्रोडक्ट लाइनअप को काफी मजबूत किया है. ऑर्बिटर, एनटॉर्क 150 स्कूटर और अपडेटेड आरटीआर 310 जैसी बाइक्स के बाद अब कंपनी भारतीय बाजार में अपनी पहली एडवेंचर मोटरसाइकिल लॉन्च करने जा रही है, जिसका नाम है टीवीएस अपाचे आरटीएक्स 300(TVS Apache RTX 300) इस बाइक को इस साल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में पहली बार देखा गया था, लेकिन बाद में इसे शो से हटा लिया गया. अब कंपनी ने इसे 15 अक्टूबर को लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर ली है. आइए जानते हैं इस नई एडवेंचर बाइक की खासियतें और फीचर्स.

TVS Apache RTX 300 Design : डिजाइन और स्टाइलिंग

टीवीएस अपाचे आरटीएक्स 300 (TVS Apache RTX 300) की सबसे खास बात इसका लुक है. ये बाइक नार्मल एडवेंचर बाइक्स से अलग, सेमी फेयर्ड डिजाइन में आती है, जो इसे स्पोर्टी और एडवेंचर दोनों लुक देती है. ये बाइक ऑफ-रोडिंग के लिए बेहतर ग्राउंड क्लियरेंस के साथ आती है, जो इसे मुश्किल रास्तों पर भी संभालने में मदद करता है. इसमें 19 इंच का फ्रंट और 17 इंच का रियर अलॉय व्हील मिलता है, जो फैट डुअल-स्पोर्ट टायर के साथ बेहतर ग्रिप प्रदान करते हैं. बाइक के फ्रंट में गोल्डन फिनिश के साथ अपसाइड डाउन फॉर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं, जो राइड को आरामदायक बनाते हैं.

TVS Apache RTX 300 Features :  सेफटी और स्मार्ट फीचर्स

सुरक्षा के लिहाज से टीवीएस अपाचे आरटीएक्स 300 (TVS Apache RTX 300) में फ्रंट और रियर दोनों पहियों पर सिंगल डिस्क ब्रेक के साथ डुअल चैनल ABS दिया गया है, जो राइडर को बेहतर कंट्रोल और ब्रेकिंग एक्सपीरिएंस देता है. लंबी विंडस्क्रीन और बीफी नकल गार्ड जैसे फीचर्स इसे एडवेंचर ट्रिप्स के लिए और भी उपयुक्त बनाते हैं. इसके साथ ही, ये बाइक डिजिटल TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, SmartXonnect ऐप सपोर्ट, म्यूजिक कंट्रोल और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस है, जो इसे माडर्न बाइक राइडर्स की पहली पसंद बनाते हैं.

Related Post

TVS Apache RTX 300 Engine : इंजन और पावर

टीवीएस अपाचे आरटीएक्स 300 (TVS Apache RTX 300) में नया RT-XD4 इंजन दिया गया है, जो 300cc DOHC 4-वॉल्व सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन है. ये इंजन करीब 35 बीएचपी की पावर और 28.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है, जो इस बाइक को शक्तिशाली और ड्राइविंग के लिहाज से मजबूत बनाता है. इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है, जो सड़कों पर स्मूद और प्रभावी राइडिंग सुनिश्चित करता है.

भारत सरकार द्वारा 350cc से कम क्षमता वाली बाइकों पर GST में कमी के बाद उम्मीद की जा रही है कि टीवीएस अपाचे आरटीएक्स 300 की कीमत भी आकर्षक रहेगी. ये बाइक रॉयल एनफील्ड, येज्डी, कावासाकी और हीरो मोटोकॉर्प जैसी कंपनियों की एडवेंचर मोटरसाइकिलों के साथ कड़ी टक्कर करेगी.
 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026