Categories: टेक - ऑटो

Top Twin Cars : 20 लाख रुपये से कम में मिलने वाली टॉप 5 कारें, जिनका जुड़वां मॉडल एक जैसा

Top Twin Cars : भारत में बैज इंजीनियरिंग से कार कंपनियां लागत घटा रही हैं. एक जैसी कारें अलग ब्रांड नाम से बिकती हैं. आइए जानते हैं कि कौन- कौन सी कार है वो-

Published by sanskritij jaipuria

Top Twin Cars : भारत का ऑटोमोबाइल सेक्टर बहुत ही शानदार है. एक नई कार को पूरी तरह से तैयार करने में समय और बहुत पैसा दोनों लगते हैं. ऐसे में कई कंपनियां एक-दूसरे के साथ प्लेटफॉर्म, इंजन और पार्ट्स शेयर करती हैं ताकि लागत कम की जा सके. इसे बैज इंजीनियरिंग कहा जाता है. यानी एक ही कार अलग-अलग ब्रांड नामों से बेची जाती है. जब ये साझेदारी सफल रहती है, तो दोनों कंपनियों को फायदा होता है.

उदाहरण के लिए, वित्त वर्ष 2025 में टोयोटा इंडिया की कुल बिक्री में से 53% कारें मारुति सुजुकी के रीबैज मॉडल थीं. आइए जानते हैं कुछ लोकप्रिय बैज-स्वैप कारों के बारे में, जिनकी कीमत 30 लाख रुपये तक है.

Hyundai Creta और Kia Seltos

कीमत: ₹10.73 लाख से ₹20.20 लाख (Creta), ₹10.79 लाख से ₹19.81 लाख (Seltos)

Hyundai और Kia की ये जोड़ी देश की सबसे लोकप्रिय मिडसाइज SUVs में से एक है. दोनों में तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं –

 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (115hp)
 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल (160hp, डायरेक्ट इंजेक्शन)
 1.5 लीटर डीजल (116hp)

Seltos को Creta से थोड़ा बढ़त इस बात में है कि इसके टर्बो पेट्रोल इंजन में 6iMT यानी क्लच-रहित मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी मिलता है.

Hyundai Venue और Kia Sonet

कीमत: ₹7.26 लाख से ₹12.21 लाख (Venue), ₹7.3 लाख से ₹14 लाख (Sonet)

Venue और Sonet छोटे SUV सेगमेंट में बेहद लोकप्रिय हैं. दोनों में समान इंजन ऑप्शन हैं –

 1.2 लीटर पेट्रोल (83hp)
 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल (120hp)
 1.5 लीटर डीज़ल (116hp)

Sonet में Venue की तुलना में एक अतिरिक्त गियरबॉक्स ऑप्शन मिलता है – 6-स्पीड ऑटोमैटिक (6AT) डीजल इंजन के साथ. नई Venue डीजल में भी जल्द ही ये ऑटोमैटिक गियरबॉक्स जोड़ा जा रहा है.

Related Post

Nissan Magnite और Renault Kiger

कीमत: ₹5.62 लाख से ₹10.76 लाख (Magnite), ₹5.76 लाख से ₹10.34 लाख (Kiger)

ये जोड़ी सबसे किफायती कॉम्पैक्ट SUVs में गिनी जाती है. दोनों में एक जैसा इंजन सेटअप है –

 1.0 लीटर पेट्रोल (72hp, नैचुरली एस्पिरेटेड)
 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल (100hp)
  साथ ही CNG विकल्प भी (रेट्रोफिट के जरिए) उपलब्ध है. डिजाइन और फीचर्स के मामले में दोनों में कुछ अंतर हैं, लेकिन मैकेनिकल रूप से ये लगभग समान .

Skoda Kushaq और Volkswagen Taigun

कीमत: ₹10.61 लाख से ₹18.43 लाख (Kushaq), ₹11.39 लाख से ₹19.15 लाख (Taigun)

ये दोनों SUVs सीधे तौर पर Creta और Seltos की प्रतिद्वंद्वी हैं. हालांकि इनका इंजन सेटअप थोड़ा अलग है. यहां डीजल इंजन नहीं, बल्कि दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलते हैं –

 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल (115hp)
 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल (150hp)

Taigun में 1.5 TSI इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का अतिरिक्त ऑप्शन मिलता है, जो इसे Kushaq से थोड़ा आगे बनाता है.

Skoda Slavia और Volkswagen Virtus

कीमत: ₹10 लाख से ₹17.70 लाख (Slavia), ₹11.16 लाख से ₹18.73 लाख (Virtus)

ये लिस्ट की एकमात्र सेडान जोड़ी है. इन दोनों में वही इंजन मिलते हैं जो Kushaq और Taigun में दिए गए हैं. इसका मतलब है कि आज के समय में कोई भी बड़ी डीजल सेडान बाजार में उपलब्ध नहीं है. Honda City और Hyundai Verna जैसी कारें भी केवल पेट्रोल इंजन के साथ ही आती हैं.

बैज इंजीनियरिंग कंपनियों को उत्पादन लागत घटाने, तकनीक शेयर करने और समय बचाने में मदद करती है. कस्टमरों के लिए इसका फायदा ये है कि उन्हें एक जैसी तकनीक और परफॉर्मेंस अलग-अलग डिजाइन और कीमतों में मिल जाती है.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026