Categories: टेक - ऑटो

Smartphone Camera: महंगा फोन फिर भी खराब हो गया कैमरा, हजारों लोग रोज कर रहे ये गलतियां… कहीं आप भी तो नहीं इनमें शामिल?

आजकल कई लोग अपने डिवाइस के कैमरे की सुरक्षा के लिए लेंस प्रोटेक्टर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आपको बता दें कि खराब क्वालिटी के लेंस प्रोटेक्टर आपके डिवाइस के कैमरे को भी नुकसान पहुँचा सकते हैं।

Published by Ashish Rai

Phone Camera Tips: फ़ोन चाहे कितना भी अच्छा क्यों न हो, अगर उसका रखरखाव ठीक से न किया जाए, तो वह खराब हो सकता है। अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि वे महंगे मोबाइल तो खरीद लेते हैं, लेकिन कुछ सालों बाद कैमरा खराब हो जाता है। ऐसा अक्सर स्मार्टफोन में किसी खराबी की वजह से नहीं, बल्कि आपकी गलतियों की वजह से होता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके फ़ोन का कैमरा लंबे समय तक बेहतरीन परफॉर्मेंस दे, तो कुछ आम गलतियों से बचना ज़रूरी है। आइए जानते हैं वो गलतियाँ क्या हैं।

Coldplaygate वायरल वीडियो मामले में एलन मस्क की एंट्री, दिया ऐसा रियेक्शन, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

पानी के अंदर फ़ोन का इस्तेमाल

आज के दौर में लोग पानी के अंदर तस्वीरें लेने के लिए फ़ोन के कैमरे को पानी में डुबोकर इस्तेमाल कर रहे हैं। कुछ लोगों को लगता है कि IP68 या IP69 रेटिंग फ़ोन को वाटरप्रूफ बनाती है, लेकिन इससे फ़ोन पूरी तरह वाटरप्रूफ नहीं हो जाता, बल्कि फ़ोन पानी में एक हद तक ही सेफ रहता है। ऐसे में अगर आप ऐसी गलती कर रहे हैं, तो आपका फ़ोन खराब भी हो सकता है।

अत्यधिक गर्मी या ठंड में कैमरे का इस्तेमाल

अगर आप ऐसी जगह रहते हैं जहाँ अत्यधिक गर्मी या ठंड होती है, तो आपको ऐसी स्थिति में फ़ोन के कैमरे का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। अगर आप ज़्यादा तापमान वाली जगह पर कैमरा इस्तेमाल करते हैं, तो फ़ोन ज़्यादा गर्म हो जाएगा। इससे डिवाइस का कैमरा खराब हो सकता है।

Related Post

बाइक पर फोन न लगाएँ

अगर आप फ़ोन को बाइक पर लगाते हैं, तो इससे डिवाइस का कैमरा भी खराब हो सकता है। दरअसल, बाइक के वाइब्रेशन से कैमरे का लेंस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन खराब हो सकता है। ऐसे में फ़ोन को बाइक पर लगाने से भी बचना चाहिए।

कैमरा लेंस प्रोटेक्टर

आजकल कई लोग अपने डिवाइस के कैमरे की सुरक्षा के लिए लेंस प्रोटेक्टर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आपको बता दें कि खराब क्वालिटी के लेंस प्रोटेक्टर आपके डिवाइस के कैमरे को भी नुकसान पहुँचा सकते हैं।

लेज़र लाइट शो में रिकॉर्डिंग

आजकल कई क्लबों, कॉन्सर्ट और बड़े आयोजनों में तेज रोशनी का उपयोग किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी इसे सीधे अपने फ़ोन से रिकॉर्ड करते हैं, तो इससे आपके फ़ोन का कैमरा डैमेज हो सकता है।

Tech Layoff 2025: AI बना इंसानों का दुश्मन! 5 बड़ी कंपनियों ने हजारों कर्मचारियों को निकाल फेंका बाहर

Ashish Rai

Recent Posts

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026

Hyundai Creta petrol या electric कौन सी कार ज्यादा सस्ती, किसके फीचर्स में दम?

Hyundai Creta petrol vs electric: इन दिनों अगर आप कोई कार खरीदने की सोच रहे…

March 16, 2026

Ration Dealer Complaint: राशन डीलर कर रहा है मनमानी? इस नंबर पर करें शिकायत, तुरंत होगा समाधान

Ration Dealer Complaint: खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग राशन बांटने के दौरान आने वाली समस्याओं…

March 16, 2026

DME Gas Alternative LPG: अब बिना LPG सिलेंडर घर में बनेगा खाना, आखिर क्या है वैज्ञानिकों की नई खोज!

DME Gas Alternative LPG: पुणे के वैज्ञानिकों ने LPG का विकल्प तलाशने का दावा है.…

March 16, 2026