Categories: टेक - ऑटो

Kim Jong Un ने उड़ाई साउथ कोरिया की नींद… हाथ लगा न्यूक्लियर बम से भी खतरनाक हथियार! एक साथ किए कई अटैक

North Korean Hackers Use ChatGPT: नॉर्थ कोरियन हैकर्स ने ChatGPT का इस्तेमाल करके नकली मिलिट्री ID कार्ड बनाया और इसका उपयोग साउथ कोरिया के लोगों को फंसाने के लिए किया. नॉर्थ कोरिया के किमसकी (Kimsuky) नामक हैकिंग ग्रुप ने एक नकली साउथ कोरियन मिलिट्री ID कार्ड तैयार किया.

Published by Renu chouhan

North Korean hackers: आजकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) दुनिया भर में काम आसान बनाने के लिए इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन साइबर अपराधी इसका गलत फायदा भी उठा रहे हैं. हाल ही में एक रिपोर्ट में सामने आया है कि नॉर्थ कोरियन हैकर्स ने ChatGPT का इस्तेमाल करके नकली मिलिट्री ID कार्ड बनाया और इसका उपयोग साउथ कोरिया के लोगों को फंसाने के लिए किया.

कैसे बनाया गया नकली ID कार्ड?
साइबर सुरक्षा कंपनी Genians की रिसर्च के मुताबिक, नॉर्थ कोरिया के किमसकी (Kimsuky) नामक हैकिंग ग्रुप ने एक नकली साउथ कोरियन मिलिट्री ID कार्ड तैयार किया. यह आईडी असली जैसी दिखती थी और इसे फ़िशिंग ईमेल्स (phishing emails) में इस्तेमाल किया गया. इन ईमेल्स में एक ऐसा संदेश होता था, जिससे सामने वाले को लगता कि यह कोई असली मिलिट्री डिपार्टमेंट से आया है.

ईमेल्स को खास तौर पर पत्रकारों, रिसर्चर्स और ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स को भेजा गया जो नॉर्थ कोरिया से जुड़े मुद्दों पर काम करते हैं. इन ईमेल्स का मकसद था उन्हें क्लिक करने पर मजबूर करना ताकि उनके डिवाइस में मालवेयर (malware) इंस्टॉल हो सके.

Related Post

फ़िशिंग ईमेल्स का ट्रिक
ईमेल्स में .mli.kr जैसे डोमेन का इस्तेमाल किया गया, जो असली साउथ कोरियन मिलिट्री डोमेन की तरह दिखता था. इससे लोगों को शक नहीं हुआ और उन्होंने फाइलें खोल लीं. इन ईमेल्स में कम्प्रेस्ड फाइल्स और शॉर्टकट लिंक (.lnk) शामिल थे. जैसे ही इन्हें खोला गया, यह एक स्क्रिप्ट (script) चलाने लगते, जो कंप्यूटर से डेटा चोरी करने की कोशिश करती थी. हैकर्स ने इतना चालाकी से काम किया कि कुछ मालवेयर अपने आप चलने से पहले कुछ सेकंड का डिले (delay) भी करते, ताकि सिक्योरिटी सिस्टम इन्हें पकड़ न पाए.

AI से बाईपास हुए सुरक्षा नियम
रिसर्चर्स ने बताया कि हैकर्स ने ChatGPT जैसे टूल्स को भी इस्तेमाल किया. शुरू में जब उन्होंने ChatGPT से आईडी कार्ड जनरेट करने की कोशिश की, तो सिस्टम ने इसे ब्लॉक कर दिया क्योंकि सरकारी आईडी बनाना गैरकानूनी है. लेकिन हैकर्स ने अपने प्रॉम्प्ट (prompt) को बदलते-बदलते आखिरकार ऐसा आउटपुट हासिल कर लिया जो असली आईडी जैसा दिखता था. यह नकली आईडी खुद हानिकारक नहीं थी, लेकिन यह शिकार को धोखा देने का ज़रिया बनी. जब लोगों को लगा कि मेल असली है, तो उन्होंने अटैचमेंट्स खोल दिए और उनका डिवाइस हैक हो गया.

क्यों है खतरनाक?
यह घटना दिखाती है कि अब हैकिंग के तरीकों में तेजी से बदलाव हो रहा है. पहले जहां सिर्फ फर्जी ईमेल्स आते थे, अब हैकर्स AI और डीपफेक (deepfake) का इस्तेमाल कर रहे हैं. इससे उनकी ट्रिक्स और भी भरोसेमंद और खतरनाक हो गई हैं. हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि कितने लोग इस अटैक का शिकार हुए, लेकिन रिसर्चर्स मानते हैं कि इस तरह के AI-पावर्ड साइबर हमले (AI-powered cyber attacks) आने वाले समय में और बढ़ेंगे.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026