Categories: टेक - ऑटो

मार्केट में तहलका मचाने आ रही है Nissan की नई Tekton SUV- लुक और फीचर्स में उड़ा देगी Creta-Seltos के छक्के!

Nissan Tekton SUV : Nissan ने अपनी नई C-सेगमेंट SUV Tekton की पहली झलक पेश की है. मस्कुलर डिजाइन, मॉडर्न फीचर्स और हाइब्रिड इंजन ऑप्शन के साथ ये SUV 2026 के मध्य में भारत में लॉन्च होगी.

Published by sanskritij jaipuria

Nisaan Tekton SUV Launch Details : जापानी ऑटो कंपनी निसान ने भारत के SUV सेगमेंट में अपनी बड़ी एंट्री की तैयारी शुरू कर दी है. कंपनी ने अपनी नई SUV Nissan Tekton के नाम की आधिकारिक घोषणा करते हुए इसके प्रोडक्शन-रेडी मॉडल की पहली झलक भी शेयर की है. ये SUV भारत में C-सेगमेंट में पेश की जाएगी और इसका मुकाबला सीधे तौर पर हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस और मारुति ग्रैंड विटारा जैसी पॉपुलर गाड़ियों से होगा.

Nissan Tekton का एक्सटीरियर डिजाइन इसे पहली ही नजर में एक मजबूत और रफ-टफ SUV का अहसास कराता है. SUV के फ्रंट में सपाट बोनट, फैली हुई LED DRLs, और वर्टिकल स्प्लिट हेडलैम्प्स इसे एक अग्रेसिव लुक देते हैं. इसके अलावा, रग्ड फ्रंट बंपर और बोल्ड ग्रिल डिजाइन इसे एक प्रॉपर SUV लुक देते हैं.

प्रीमियम रियर प्रोफाइल

पीछे की तरफ SUV में कनेक्टेड LED टेल-लाइट बार और चौकोर टेल लैंप्स दिए गए हैं, जो निसान की लेटेस्ट ग्लोबल डिजाइन लैंग्वेज को दिखाता हैं. इसके साथ ही, बड़ा रियर स्पॉइलर और स्टाइलिश अलॉय व्हील्स SUV को एक प्रीमियम फिनिश देते हैं.

Nissan Tekton SUV Features : कार के  फीचर्स

निसान टेक्‍टॉन का इंटीरियर भी उतना ही शानदार है जितना इसका बाहरी लुक. टीजर इमेज के मुताबिक, इसमें स्लीक और लेयर्ड डैशबोर्ड डिजाइन, ब्रश्ड मेटल ट्रिम, और एंबिएंट लाइटिंग जैसी प्रीमियम डिटेल्स होंगी.

फीचर्स में शामिल हो सकते हैं:

Related Post

 बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
 डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
 वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी
 वेंटिलेटेड सीट्स
 360-डिग्री कैमरा
 ADAS टेक्नोलॉजी
 प्रीमियम अपहोल्स्ट्री

ये ऑप्शन बनाएगा खास

Nissan Tekton को CMF-B प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जो आने वाली नई रेनॉल्ट डस्टर के साथ शेयर किया जाएगा. भारत में इसे पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन ऑप्शन के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है. टॉप-स्पेक वेरिएंट में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम और संभवतः ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) तकनीक भी दी जा सकती है, जो इसे अपने सेगमेंट में और भी खास बना देगा.

Nissan Tekton SUV Launch Time : लॉन्च टाइमलाइन

इस नई SUV का सीधा मुकाबला भारतीय बाजार में पहले से मौजूद C-सेगमेंट SUVs से होगा, जिनमें शामिल हैं:

 Hyundai Creta
 Kia Seltos
 Maruti Grand Vitara
 Toyota Hyryder

Nissan भारत में अगले दो सालों में कई नए मॉडल पेश करने की योजना बना रही है. Tekton के बाद कंपनी Renault Bigster के प्लेटफॉर्म पर आधारित एक 7-सीटर SUV भी लॉन्च कर सकती है. Tekton को 2026 के मध्य में भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी है.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

कौन हैं कर्नल सीमा मिश्रा? 22 साल की सैन्य सेवा के बाद यूपी सैनिक स्कूल की पहली महिला प्रिंसिपल बनीं

Colonel Seema Mishra: सैनिक स्कूल भारतीय सेना के तहत चलाए जाते है. सेना अपने एजुकेशन…

February 8, 2026

ट्रेन का किराया होगा कम! 10 ट्रेनों में सस्ता टिकट, जानिए क्या है रेलवे की प्लानिंग?

Train Ticket: लाखों ट्रेन यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. रेलवे ने…

February 8, 2026

Income Tax Act के नए ड्राफ्ट नियम जारी! 1 अप्रैल से क्या-क्या बदलेगा?

New Income Tax: भारत सरकार ने इनकम टैक्स रूल्स 2026 का एक ड्राफ्ट पेश किया…

February 8, 2026

ग्रीन टी पीने से हो सकते हैं नुकसान-किसे बचना चाहिए और क्यों?

Green Tea: आजकल ग्रीन टी को हेल्दी का हिस्सा माना जाता है. लोग इसे वजन…

February 8, 2026

MBA Admission Criteria: टॉप MBA कॉलेज में लेना चाहते हैं एडमिशन, योग्यता से लेकर जानें सबकुछ

MBA Admission Criteria: एमबीए एक ऐसा कोर्स है जो उच्च पद, बेहतर वेतन और नेटवर्क…

February 8, 2026

ग्राहक बिना मेनू के क्या खाते हैं? इस अनोखी डाइनिंग परंपरा को जानकर दंग रह जाएंगे आप

What is Omakase: आप में से बहुत कम लोग शायद ओमाकासे के बारे में जानते…

February 8, 2026