Categories: टेक - ऑटो

मिलिए Figure 03 से… कपड़े तह करने से लेकर बर्तन धोने तक सबकुछ करेगा ये नया ह्यूमनॉइड रोबोट

यह रोबोट न सिर्फ कपड़े तह कर सकता है, बल्कि कमरे को साफ-सुथरा रखना, पौधों को पानी देना, खाना परोसना और बर्तन धोना जैसे काम भी कर सकता है. कंपनी का कहना है कि यह “घर और दुनिया दोनों के लिए तैयार” एक जनरल-पर्पस ह्यूमनॉइड रोबोट है, जिसे बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा सकेगा.

Published by Renu chouhan

कैलिफोर्निया की कंपनी Figure AI ने अपना नया ह्यूमनॉइड रोबोट Figure 03 पेश किया है, जो इंसानों की तरह घर के छोटे-बड़े काम करने में मदद कर सकता है. यह रोबोट न सिर्फ कपड़े तह कर सकता है, बल्कि कमरे को साफ-सुथरा रखना, पौधों को पानी देना, खाना परोसना और बर्तन धोना जैसे काम भी कर सकता है. कंपनी का कहना है कि यह “घर और दुनिया दोनों के लिए तैयार” एक जनरल-पर्पस ह्यूमनॉइड रोबोट है, जिसे बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा सकेगा.

अगली पीढ़ी की तकनीक से लैस Figure 03
Figure 03 में पहले से कहीं ज्यादा एडवांस्ड सेंसर और कैमरा सिस्टम दिए गए हैं. इसमें नया vision system है जो दोगुनी फ्रेम रेट के साथ काम करता है और 60% ज्यादा वाइड फील्ड ऑफ व्यू देता है. इसका मतलब है कि यह रोबोट अब और भी सटीक तरीके से चीजों को देख और समझ सकता है. इसके adaptive fingertips यानी मुलायम उंगलियों में लगे सेंसर इतनी सटीकता से काम करते हैं कि यह सिर्फ 3 ग्राम तक के प्रेशर को भी महसूस कर सकता है — यानी पेपरक्लिप जैसी हल्की चीज भी पकड़ सकता है.

रियल-टाइम में सीखने और सुधारने की क्षमता
Figure 03 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह इंसानों की तरह रियल-टाइम में सीख सकता है और खुद को बेहतर बना सकता है. यह काम करता है कंपनी के खुद के बनाए AI सिस्टम Helix के जरिए, जो इसे बिना किसी स्क्रिप्ट के नए काम करने की क्षमता देता है. पहले कंपनी OpenAI के मॉडल इस्तेमाल करती थी, लेकिन अब उसने अपना खुद का AI सिस्टम विकसित किया है.

Related Post

लंबे समय तक चलने वाली बैटरी और आसान चार्जिंग
यह ह्यूमनॉइड रोबोट लगभग 5 घंटे तक लगातार काम कर सकता है, और सबसे खास बात यह है कि यह खुद को वायरलेस चार्जिंग स्टैंड पर खड़े होकर चार्ज भी कर लेता है. Figure 03 की लंबाई 5 फीट 8 इंच और वजन 61 किलो है, जो इसे इंसानों जैसा लुक देता है.

भविष्य में घरों का ‘डिजिटल हेल्पर’
कंपनी के सीईओ ब्रेट एडकॉक का कहना है कि उनका लक्ष्य ऐसा रोबोट बनाना है जो “घर के ज्यादातर काम खुद से, पूरे दिन तक कर सके.” हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस स्तर तक पहुंचने में अभी थोड़ा समय लगेगा और वे 2026 तक इस लक्ष्य को पूरा करने की उम्मीद कर रहे हैं.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026