Categories: टेक - ऑटो

पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा…महिंद्रा की नई एसयूवी का डिजाइन लीक! दमदार लुक के साथ मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

Mahindra New SUV: ये SUV अब प्रोडक्शन वर्जन के काफी करीब पहुंच चुकी है और अपने दमदार व बॉक्सी डिजाइन के साथ महिंद्रा को सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में मजबूत एंट्री दिला सकती है.

Published by Shubahm Srivastava
Mahindra Vision S SUV: महिंद्रा अपनी आने वाली कई नई SUVs पर काम कर रही है, जिनमें Vision S SUV काफी चर्चा में है.हालांकि इसे अभी आधिकारिक तौर पर सिर्फ एक कॉन्सेप्ट मॉडल के रूप में पेश किया गया है, लेकिन इसका टेस्टिंग मॉडल भारतीय सड़कों पर नजर आ चुका है.सामने आई स्पाई तस्वीरों से साफ है कि यह SUV अब प्रोडक्शन वर्जन के काफी करीब पहुंच चुकी है और अपने दमदार व बॉक्सी डिजाइन के साथ महिंद्रा को सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में मजबूत एंट्री दिला सकती है.

कैसी होगी इसकी डिजाइन?

डिजाइन की बात करें तो Vision S का प्रोटोटाइप काफी हद तक कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा ही दिखता है.इसमें गोल हेडलाइट्स, वर्टिकल स्टैक ग्रिल और सीधा, रफ-एंड-टफ बॉक्सी लुक दिया गया है.हैलोजन टर्न इंडिकेटर्स के साथ यह SUV क्लासिक ऑफ-रोडर फील देती है.इसके अलावा डीजल फिलर के पास एडब्लू रिफिल कैप दिखाई देती है, जो इसके BS6 फेज-II कंप्लायंट डीजल इंजन की पुष्टि करती है.

इसमें होगा ऑटोमैटिक गियरबॉक्स!

इस बार टेस्ट मॉडल के इंटीरियर की भी झलक मिली है.इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिए जाने के संकेत मिलते हैं.महिंद्रा के नए रोशन लोगो वाले स्टीयरिंग व्हील की जगह इसमें स्टैंडर्ड स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिस पर माउंटेड कंट्रोल्स मौजूद हैं.SUV में फैब्रिक सीटें, कवर्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 60:40 स्प्लिट रेशियो वाली रियर सीटें दी गई हैं.खास बात यह है कि इसमें पैनोरमिक ग्लास सनरूफ भी देखने को मिलती है, जो इस सेगमेंट में इसे खास बनाती है.

A post shared by Vroomvroom MJ (@vroomvroommj)

Related Post

NU IQ प्लेटफॉर्म पर किया गया तैयार

महिंद्रा Vision S को कंपनी के बिल्कुल नए NU IQ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है.यह प्लेटफॉर्म अलग-अलग पावरट्रेन और बॉडी स्टाइल को सपोर्ट करता है और 4 मीटर से कम से लेकर करीब 4.5 मीटर लंबी SUVs के लिए डिजाइन किया गया है.इसमें 2.65 मीटर का व्हीलबेस, 28 डिग्री का अप्रोच एंगल, 34.9 डिग्री का डिपार्चर एंगल और 28.2 डिग्री का ब्रेकओवर एंगल मिलता है.बेहतर राइड क्वालिटी के लिए इसमें फाइव-लिंक रियर सस्पेंशन भी दिया गया है.

पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स में हो सकता है लांच

इंजन ऑप्शन्स की बात करें तो Vision S को पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है.पेट्रोल मॉडल में XUV 3XO से लिया गया 1.2-लीटर टर्बो इंजन मिलने की संभावना है, जबकि डीजल वर्जन में Thar के एंट्री-लेवल वेरिएंट वाला 1.5-लीटर इंजन दिया जा सकता है.
प्रोडक्शन-रेडी महिंद्रा Vision S को एक लाइफस्टाइल ऑफ-रोडर SUV के रूप में पेश किए जाने की उम्मीद है, जिसे स्कॉर्पियो फैमिली का हिस्सा बनाया जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह SUV 2027 तक भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है.इसके अलावा महिंद्रा Vision X, Vision T और Vision SXT जैसी अन्य SUVs पर भी काम कर रही है, जो कंपनी की मजबूत भविष्य की रणनीति को दर्शाता है.
Shubahm Srivastava

Recent Posts

IPL 2026 Tickets: MI के होम मैचों के टिकट ऑन सेल, कम कीमत में स्टेडियम पहुंचने का शानदार मौका

Wankhede Stadium IPL Tickets: तीसरा चरण 22 मार्च से 23 मार्च तक चला, जिसमें MI…

March 19, 2026

West Bengal Election 2026: बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, 111 उम्मीदवारों का ऐलान; इन बड़े नेताओं को मिला मौका

Second BJP Candidates List: इस सूची के साथ ही पार्टी ने कई अहम सीटों पर…

March 19, 2026

Drinking Water Safety: क्या बेड के पास पानी रखना सही आदत है? जानिए फायदे-नुकसान

Drinking Water Safety: सोते समय पास में पानी रखना आम आदत है, लेकिन खुला पानी…

March 19, 2026

अब मुंबई से नोएडा आकर भी लोग बोलेंगे ‘वाह ताज’, खर्च आएगा 1000 करोड़ रुपये

Luxury Hotels India: यह प्रोजेक्ट नोएडा के सेक्टर 129 में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे…

March 19, 2026

Gold Rate Today: कितना घटा सोने का दाम? क्या खरीदना चाहिए Gold, जानिये क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Gold Rate Today: ईरान-इजराइल में जंग के चलते शेयर बाजार लगातार गिर रहा है तो…

March 19, 2026