Categories: टेक - ऑटो

iQOO 15R ने भारत में मचाई धूम: Snapdragon 8 Gen 5, 7,600mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें दाम

iQOO 15R Price In India: iQOO ने भारत में नया iQoo 15R लॉन्च किया है, Snapdragon 8 Gen 5, 7,600mAh बैटरी, 50MP डुअल कैमरा और 144Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें दाम से लेकर सबकुछ-

Published by sanskritij jaipuria

iQOO 15R Price In India: iQOO ने भारत में अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया iQoo 15R लॉन्च किया है. ये फोन, हाई-एंड iQoo 15 के मुकाबले, किफायती कीमत में पेश किया गया है. नया स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 7,600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. पीछे की तरफ 50MP का डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है. iQoo 15R भारत में अमेन, iQoo की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा.

फोन की प्री-ऑर्डर प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और बिक्री 3 मार्च 2026 से शुरू होगी.

iQoo 15R की कीमत और वेरिएंट

iQoo 15R तीन अलग-अलग स्टोरेज और RAM वेरिएंट में उपलब्ध है:

 8GB RAM + 256GB स्टोरेज – ₹44,999
 12GB RAM + 256GB स्टोरेज – ₹47,999
 12GB RAM + 512GB स्टोरेज – ₹52,999

फोन डार्क नाइट और ट्रायम्फ सिल्वर रंग में मिलेगा. प्री-ऑर्डर अमेन और iQoo.com पर 1 बजे दोपहर से शुरू हो गए हैं. अर्ली सेल 2 मार्च को सुबह 10 बजे होगी और नार्मल बिक्री 3 मार्च को दोपहर 12 बजे शुरू होगी.

लॉन्च ऑफर

iQoo 15R पर कुछ आकर्षक लॉन्च ऑफर भी दिए गए हैं HDFC और Axis बैंक के क्रेडिट, डेबिट और EMI ट्रांजेक्शन पर ₹4,000 की इंस्टेंट छूट,iQoo/Vivo TWS ईयरफोन (₹1,899 मूल्य) का बंडल ऑफर.

Related Post

iQoo 15R की मेन विशेषताएं

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस- iQoo 15R Snapdragon 8 Gen 5 मोबाइल प्लेटफॉर्म पर चलता है, जो 3nm तकनीक पर आधारित है. इसमें LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है. फोन में SuperComputing Chip Q2 है, जो गेमिंग के दौरान स्टेबल फ्रेम रेट और कम लेटेंसी प्रदान करता है. ये 1.5K गेम रेज़ोल्यूशन पर 144fps गेमिंग सपोर्ट करता है.

डिस्प्ले और डिजाइन

फोन में 6.59-इंच की AMOLED स्क्रीन है, जिसमें 94.57% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो और 144Hz रिफ्रेश रेट है. ये ब्राइटनेस के मामले में भी अच्छा है और बाहर धूप में आसानी से दिखाई देता है. iQoo 15R का मेटल यूनिबॉडी डिजाइन है और ये IP68 और IP69 रेटिंग के साथ पानी और धूल प्रतिरोधी है.

बैटरी और चार्जिंग

फोन में 7,600mAh सिलिकॉन एनोड बैटरी है और ये 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है. कंपनी के अनुसार, ये फोन 1% से 50% तक सिर्फ 33 मिनट में चार्ज हो सकता है और पूरा चार्ज 63 मिनट में पूरा होता है.

कैमरा

iQoo 15R में पीछे का कैमरा 50MP Sony LYT-700V मेन कैमरा (OIS के साथ) + 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और आगे का 32MP सेल्फी कैमरा. फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग (60fps) और वीडियो स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट करता है.

सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स

iQoo 15R Origin OS 6 पर आधारित Android 16 पर चलता है. फोन को 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे. AI फीचर्स में नोट रीराइटिंग, टेक्स्ट समरी, लाइव कैप्शन, इमेज एडिटिंग, स्क्रीन और कॉल ट्रांसलेशन शामिल हैं. साथ ही ये Google Gemini को भी सपोर्ट करता है. iQoo 15R को Vivo के ग्रेटर नोएडा फैक्ट्री में निर्मित किया जाएगा.
 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Aaj Ka Mausam: तूफानी हवाओं के साथ बारिश का कहर, 12 राज्यों में तबाही का खतरा; जानें आपके शहर का मौसम

Aaj Ka Mausam 12 April 2026:देश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है. साइक्लोनिक…

April 12, 2026

Asha Bhosle Health Updates: हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती हुईं आशा भोसले, पोती ने पोस्ट कर दी जानकारी; इलाज जारी

Asha Bhosle Health Updates: सिंगर आशा भोसलो को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया…

April 12, 2026

Aaj Ka Rashifal: रविवार को इन राशियों को होगा धनलाभ, जानें मेष से लेकर मीन तक आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 April 2026:रविवार को ग्रहों के शुभ संयोग सिंह और मकर राशि…

April 12, 2026

वैष्णो देवी में उमड़ी भीड़ – अचानक बंद हुआ पंजीकरण, जानें फिर से कब शुरू होगी रजिस्ट्रेशन सर्विस?

Vaishno Devi yatra guidelines: आरएफआईडी कार्ड के जरिए होने वाला पंजीकरण अब अगले दिन सुबह…

April 11, 2026

डीजल-ATF पर बड़ा झटका, तेल कंपनियों के लिए बुरी खबर! सरकार ने बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

Diesel export duty increase India: इस फैसले में एक अहम बात यह है कि पेट्रोल…

April 11, 2026

2027 में भी कायम रहेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन? अखिलेश यादव ने दे कर दिया साफ

UP Assembly Elections 2027: जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद प्रेस वार्ता में उन्होंने…

April 11, 2026