Categories: टेक - ऑटो

Apple के नए iPhone का बड़ा खुलासा! कीमत लीक, कैमरा और डिजाइन में हो सकते हैं ये बड़े बदलाव

iPhone 18 Pro Max battery: iPhone 17 सीरीज की सफलता के बाद Apple अपनी नई iPhone 18 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. iPhone 18 Pro Max और iPhone 18 Pro स्मार्टफोन सितंबर 2026 में लॉन्च किया जाएगा. क्यूपर्टिनो की टेक कंपनी ने अभी तक आने वाले फोन के बारे में कोई जानकारी या स्पेसिफिकेशन नहीं बताए है.

Published by Mohammad Nematullah

iPhone 18 Pro Max battery: iPhone 17 सीरीज की सफलता के बाद Apple अपनी नई iPhone 18 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. iPhone 18 Pro Max और iPhone 18 Pro स्मार्टफोन सितंबर 2026 में लॉन्च किया जाएगा. क्यूपर्टिनो की टेक कंपनी ने अभी तक आने वाले फोन के बारे में कोई जानकारी या स्पेसिफिकेशन नहीं बताए है. हालांकि आने वाले iPhone 18 सीरीज के बारे में पिछले कई दिनों से लगातार लीक्स और रिपोर्ट सामने आ रही है. आइए आपको बताते है कि आने वाले iPhone 18 सीरीज में क्या बदलाव हो सकता है.

iPhone 18 Pro Max, 18 Pro: डिस्प्ले

डिस्प्ले की बात करें तो iPhone 18 Pro में 6.3-इंच की बड़ी स्क्रीन हो सकती है. जबकि Pro Max वेरिएंट 6.9-इंच डिस्प्ले पैनल के साथ मिलेगा. हालांकि कई रिपोर्ट इस बात पर सहमत नहीं हैं कि डायनामिक आइलैंड को कम किया जाएगा या पूरी तरह से हटा दिया जाएगा. हालांकि ज़्यादातर रिपोर्ट का दावा है कि आने वाले iPhones का लुक मौजूदा iPhones की तुलना में ज़्यादा साफ-सुथरा होगा.

iPhone 18 Pro Max, 18 Pro: प्रोसेसर

उम्मीद है कि Apple इन नए हैंडसेट में A20 Pro चिपसेट का इस्तेमाल करेगा, जो TSMC के आने वाले 2nm प्रोसेस पर आधारित होगा. इस चिप में एक नए पैकेजिंग तरीके का इस्तेमाल होने की उम्मीद है जो RAM को सीधे CPU, GPU और न्यूरल इंजन के समान वेफर पर रखता है.

Weight Loss Tips:क्या शहद सच में घटाता है वजन? जानिए क्या है सही तरीका और इसकी सच्चाई

इस बेहतर इंटीग्रेशन से स्पीड, एफिशिएंसी और हीट मैनेजमेंट में सुधार हो सकता है. शुरुआती अनुमान बताते हैं कि पिछली जेनरेशन की तुलना में परफॉर्मेंस में 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी और पावर एफिशिएंसी में 30 प्रतिशत तक की सुधार होगा. इससे एडवांस्ड Apple इंटेलिजेंस फीचर्स को बेहतर सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है.

Related Post

iPhone 18 Pro Max, 18 Pro: बैटरी

इस इंटरनल रीडिज़ाइन से डिवाइस के चेसिस में एक्स्ट्रा जगह भी खाली हो सकती है. Apple इस एक्स्ट्रा जगह का इस्तेमाल बेहतर कूलिंग सिस्टम देने या बड़ी बैटरी फिट करने के लिए कर सकता है. बैटरी अपग्रेड पर काफी चर्चा हो रही है, खासकर Pro Max मॉडल के लिए बताया जा रहा है कि iPhone 18 Pro Max बड़ी 5,100mAh बैटरी को फिट करने के लिए थोड़ा मोटा हो सकता है. इससे फ़ोन का वजन 240 ग्राम से ज़्यादा हो सकता है, जिससे यह पिछले मॉडल से भारी हो जाएगा. हालांकि कई यूजर ज़्यादा बैटरी लाइफ के लिए यह समझौता मान सकते है.

Rajpal Yadav Bail : तिहाड़ जेल से बाहर आएंगे राजपाल यादव, कोर्ट में जमा किए 1.5 करोड़ रुपये

iPhone 18 Pro Max, 18 Pro: कीमत क्या हो सकती है?

Apple के सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max स्मार्टफ़ोन लॉन्च करने की उम्मीद है. यह ध्यान देने वाली बात है कि Apple हर साल इसी समय के आसपास अपने नए फ़ोन लॉन्च करता है. आने वाली iPhone 18 सीरीज की कीमत की जानकारी अभी पता नहीं है. भारत में iPhone 17 Pro ₹134,900 और Pro Max ₹149,900 की कीमत पर उपलब्ध है. भारत जैसे प्राइस-सेंसिटिव मार्केट में इस बार iPhones की कीमत बढ़ने की संभावना नही है.

यह ध्यान देने वाली बात है कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की अभी तक ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है. हालांकि दोनों फ़ोन Apple लाइनअप में बड़े अपग्रेड होंगे. बेहतर परफॉर्मेंस, डिस्प्ले और स्मार्ट सॉफ्टवेयर के साथ, Apple के 2026 Pro मॉडल प्रीमियम स्मार्टफोन के लिए एक नया बेंचमार्क सेट कर सकते है.

AI Impact Summit 2026: कितने दिन चलेगा एआई इंपैक्ट समिट, कौन-कौन हो रहा शामिल, जानें कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

Mohammad Nematullah

Recent Posts

Ramayan teaser: रामायण टीज़र के बाद फिर चर्चा में एनटीआर, जब एक ही अभिनेता ने पांच बार निभाया राम का किरदार

Ramayan teaser: निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म रामायण के टीज़र रिलीज़ होने के बाद इस…

April 3, 2026

PPF Interest Rule: आने वाली 5 अप्रैल से पहले कर ले यें काम, वरना गवाने पड़ेंगे हजारों रुपये

PPF Interest Rule: अगर आप PPF में इंवेस्ट करते हैं तो ये खबर आपके लिए…

April 3, 2026

Silver Price Today: आज 3 अप्रैल को कैसा है चांदी का हाल, लखनऊ से पटना तक जानें अपने शहर का हाल

Silver Price Today 3 April 2026: चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है, आज भाव…

April 3, 2026

Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज मेष राशि का दिन होगा फीका, जानें अन्य सभी राशियों का हाल

Today's Horoscope 3 April 2026: आज 3 अप्रैल के दिन अपने दिन को शुरू करने…

April 3, 2026