Categories: टेक - ऑटो

iPhone 17 Pro Max या Xiaomi 17 Ultra में से किस फोन का कैमरा है ज्यादा बेहतर, बैटरी में किसने मारी बाजी

iPhone 17 Pro Max vs Xiaomi 17 Ultra: Xiaomi 17 Ultra और iPhone 17 Pro Max में से अगर आप कोई फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो हम आपको दोनों के बारे में बताएंगे, वैसे तो लोग आईफोन को ही पसंद करेंगे लेकिन कुछ लोगों के लिए Xiaomi 17 Ultra बढ़िया हो सकता है-

Published by sanskritij jaipuria

iPhone 17 Pro Max vs Xiaomi 17 Ultra: Xiaomi 17 Ultra और iPhone 17 Pro Max दोनों ही महंगे और दमदार स्मार्टफोन हैं, लेकिन दोनों का फोकस अलग है. अगर आप ये दोनों फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आइए आपको बताते हैं कि किसी कैमरा और फीचर्स ज्यादा खास है, वैसे तो लोग iPhone को ही प्रिफर करते है. आपको बता दें कि Xiaomi कम कीमत में ज्यादा फीचर देने की कोशिश करता है, जबकि iPhone स्थिर एक्सपीरिएंस और अपने सिस्टम के लिए जाना जाता है. इस लेख में हम दोनों फोन की तुलना आसान भाषा में करेंगे.

कैमरा

Xiaomi 17 Ultra का कैमरा खास तौर पर जूम और कम रोशनी में अच्छी तस्वीरें लेने के लिए जाना जाता है. 4x से 8x जूम पर तस्वीरें साफ आती हैं और रंग थोड़े ज्यादा चटख दिखते हैं. इसका मैक्रो मोड भी बेहतर माना जाता है. वहीं iPhone 17 Pro Max की तस्वीरों के रंग ज्यादा नेचुरल लगते हैं. वीडियो रिकॉर्डिंग और स्टेबलाइजेशन में iPhone अभी भी मजबूत है.

बैटरी और चार्जिंग

Xiaomi 17 Ultra में बड़ी 6800 mAh की बैटरी है, जो लंबे समय तक चलती है. इसकी 90W फास्ट चार्जिंग से फोन जल्दी चार्ज हो जाता है.
iPhone 17 Pro Max की बैटरी इससे छोटी मानी जा रही है और इसकी चार्जिंग स्पीड भी धीमी है. यानी चार्ज होने में ज्यादा समय लगता है.

प्रदर्शन और डिस्प्ले

Xiaomi 17 Ultra में बड़ा 6.9 इंच का डिस्प्ले है और स्क्रीन की रोशनी बहुत ज्यादा हो सकती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है.
दोनों फोन में नए और ताकतवर प्रोसेसर हैं, इसलिए रोजमर्रा के काम और गेमिंग में कोई खास फर्क महसूस नहीं होता.

Related Post

सॉफ्टवेयर और सिस्टम

iPhone 17 Pro Max iOS पर चलता है, जो Apple के दूसरे डिवाइस जैसे Mac और iPad के साथ आसानी से जुड़ जाता है. लंबे समय तक अपडेट और स्थिर एक्सपीरिएंस इसकी खासियत है.
Xiaomi 17 Ultra Android 16 और HyperOS के साथ आता है, जिसमें ज्यादा कस्टमाइजेशन और फीचर मिलते हैं.

कीमत और वैल्यू

Xiaomi 17 Ultra की कीमत iPhone के मुकाबले काफी कम है, इसलिए पैसे के हिसाब से इसमें ज्यादा फीचर मिलते हैं.
iPhone 17 Pro Max महंगा है, लेकिन इसकी रीसेल वैल्यू बेहतर रहती है.

  

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Petrol Price Hike: नायरा प्राइवेट कंपनी ने बढ़ा दिए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है नई कीमते

Petrol Price Rate Today: ईरान-ईजराइल में चल रहे वॉर का असर कहीं-न कहीं भारत में…

March 26, 2026

UP SI ASI result 2026 Out: यूपी एसआई एएसआई रिजल्ट 2026 घोषित, यहां चेक करें चयनित उम्मीदवारों की सूची

UP SI ASI result 2026 Out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने…

March 26, 2026

ROCO फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! BCCI ने जारी किया टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लें डेट

India Cricket Schedule 2026-27: किक्रेट लवर्स के लिए एक अच्छी खबर है कि BCCI ने…

March 26, 2026

Medicine Price Hike: आम आदमी की जेब पर पड़ा भार, बढ़ गए इन 1000 दवाओं के दाम, जानें वजह

Medicine Price Hike: सरकार ने 1 अप्रैल से जरूरी दवाओं की कीमतों में 0.6% बढ़ोतरी…

March 26, 2026

कभी पेट भरना था मुश्किल, अब IPL में चमकने को तैयार है ट्रक ड्राइवर का बेटा! पिता की कहानी सुन रो पड़ेंगे आप

IPL 2026: भारतीय क्रिकेट के सितारों का एक अलग ही स्ट्रगल होता है, वो बड़े…

March 26, 2026