ये है 10 ऐसे देश! जो पुरी दुनिया में सबसे ज्यादा इंटरनेट का इस्तेमाल करते है, जानें भारत का कौन सा स्थान

Internet: आज हर कोना, हर शहर,और हर घर अब इंटरनेट से जुड़ा हुआ है. क्या आप जानते हैं कि इंटरनेट का उपयोग सबसे पहले किस देश ने किया था? आइए जानते है सूची के साथ.

Published by Mohammad Nematullah

Internet: जब दुनिया की नजरें स्क्रीन पर टिकी हों और हर हाथ में स्मार्टफोन हो,तो समझिए कि डिजिटल क्रांति अपने चरम पर है. 2025 आते-आते हमारे आस-पास के दुनिया की तस्वीर ही बदल गई है. हर कोना,हर शहर,और हर घर अब इंटरनेट से जुड़ा हुआ है. पर क्या आप जानते हैं कि इन डिजिटल बदलावों में सबसे आगे कौन हैं? कौन से देश हैं जिन्होंने अपने लोगों को इंटरनेट की दुनिया में सबसे ज्यादा जगह दी है? चलिए आज हम आपको दुनिया के उन देशों के बारे में बताएंगे जहां सबसे अधिक लोग इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं. यह बदलाव कैसे पूरी दुनिया को नई दिशा में ले जा रहा है. 

इंटरनेट का उपयोग सबसे पहले किस देश ने किया था?

इंटरनेट के शुरुआती उपयोग का श्रेय संयुक्त राज्य अमेरिका को जाता है.इंटरनेट का इतिहास बहुत पुराना नहीं है, सबसे पहले यह अमेरिकी शोधकार्यों और वैज्ञानिकों ने इस्तेमाल किया. 1960 के दशक में ARPANET नामक नेटवर्क का विकास हुआ,जिसने कंप्यूटरों को आपस में जोड़ने का काम किया.धीरे-धीरे यह नेटवर्क बढ़ता गया और विश्वभर में फैल गया. आज हम हर दिन इंटरनेट का इस्तेमाल अपने स्मार्टफोन, कंप्यूटर या टैबलेट के माध्यम से करते हैं.आज के समय में इंटरनेट ने पूरी दुनिया में अपना वर्चस्व कायम किया है.

Related Post

सबसे अधिक इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले देशों कि सूची

रैंक    देश                इंटरनेट  उपयोगकर्ता      संख्या 

  1.    चीन                    1,110  मिलियन             111 करोड़
  2.     भारत                    806      मिलियन             80 करोड़ 60 लाख
  3.      USA                    322      मिलियन      32 करोड़ 20 लाख
  4.     इंडोनेशिया            212      मिलियन      21 करोड़ 20 लाख
  5.     ब्राजील            183      मिलियन             18 करोड़ 30 लाख
  6.    रूस                    133      मिलियन             13 करोड़ 30 लाख
  7.     पाकिस्तान            116      मिलियन             11 करोड़ 60 लाख
  8.    मेक्सिको            110      मिलियन             11 करोड़
  9.    जापान            109      मिलियन             10 करोड़ 90 लाख
  10.   नाइजीरिया        107      मिलियन             10 करोड़ 70 लाख

जानकारी का स्रोत क्या है?

इस जानकारी का स्रोत Statista (स्टेटिस्टा) है. यह वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ी सांख्यिकी (Statistics) पोर्टलों में से एक है.यह अपनी रिपोर्ट में दुनिया भर के इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या का अनुमान लगाता है.

Mohammad Nematullah

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026