Categories: टेक - ऑटो

Instamart Quick India Movement Sale: 10 मिनट में मिलेगा फोन, iPhone 16e से लेकर Redmi 13 तक डिस्काउंट

फेस्टिवल सीजन की शुरुआत होते ही कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह की सेल लेकर आती हैं. इस बार Swiggy Instamart ने भी Quick India Movement (QIM) Sale लॉन्च की है.

Published by Renu chouhan

फेस्टिवल सीजन की शुरुआत होते ही कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह की सेल लेकर आती हैं. इस बार Swiggy Instamart ने भी Quick India Movement (QIM) Sale लॉन्च की है. इस सेल की खासियत यह है कि स्मार्टफोन न सिर्फ भारी डिस्काउंट पर मिल रहे हैं, बल्कि इन्हें आपके घर तक सिर्फ 10 मिनट में डिलीवर भी किया जा रहा है. यह सेल 28 सितंबर 2025 तक चलेगी और इसमें बजट फ्रेंडली फोन से लेकर प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स तक पर ऑफर मिल रहे हैं. अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए बेहद खास साबित हो सकता है. आइए जानते हैं कि इस सेल में कौन-कौन से फोन मिल रहे हैं और उन पर क्या खास ऑफर है.

Redmi 13 – सिर्फ ₹10,999 में
रेडमी 13 उन यूजर्स के लिए बेस्ट चॉइस है जो कम बजट में दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं. इसमें 108MP का रियर कैमरा, 5030mAh की बैटरी और 128GB की स्टोरेज मिलती है. इसका स्टाइलिश डिजाइन और लंबी बैटरी लाइफ इसे फेस्टिव सीजन की परफेक्ट डील बनाता है.

POCO C71 – सिर्फ ₹6,299 में
अगर आप स्टूडेंट हैं या फिर बेसिक यूज के लिए एक किफायती फोन ढूंढ रहे हैं तो POCO C71 सही ऑप्शन है. इसमें 32MP का कैमरा, 5200mAh बैटरी और 64GB स्टोरेज दी गई है. सोशल मीडिया, गेमिंग और वीडियो के लिए यह फोन शानदार परफॉर्मेंस देता है.

Realme 14x – सिर्फ ₹12,999 में
यह फोन परफॉर्मेंस-फोकस्ड यूजर्स के लिए बनाया गया है. इसमें 50MP कैमरा, 6000mAh की पावरफुल बैटरी और 128GB स्टोरेज दी गई है. लंबा बैटरी बैकअप और स्मूद परफॉर्मेंस इसे बिंज-वॉचिंग और फेस्टिव शॉपिंग के लिए बेस्ट ऑप्शन बनाता है.

Related Post

iPhone 16e – सिर्फ ₹54,900 में
एप्पल फैन्स के लिए इस सेल में सबसे बड़ा सरप्राइज है iPhone 16e. इसमें 48MP कैमरा, 6.1-इंच का डिस्प्ले और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है. iOS का प्रीमियम एक्सपीरियंस अब बेहद किफायती कीमत पर मिल रहा है.

Redmi 14C – सिर्फ ₹8,999 में
बजट सेगमेंट में यह फोन शानदार वैल्यू-फॉर-मनी है. इसमें 50MP कैमरा, 5160mAh की बैटरी और 64GB स्टोरेज मिलती है. Starlight Blue फिनिश के साथ यह फोन स्टाइलिश भी लगता है और परफॉर्मेंस में भी निराश नहीं करता.

Golden Hour ऑफर
इंस्टामार्ट हर दिन शाम 5 बजे से 7 बजे तक Golden Hour Deals लेकर आ रहा है. इस दौरान चुनिंदा स्मार्टफोन्स पर और भी ज्यादा डिस्काउंट मिलेगा.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढें, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026