Categories: टेक - ऑटो

Gen Z को लगा झटका, बंद हो रहा इंस्टाग्राम का एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, ऐसे करें अपनी चैट्स को सिक्योर

Instagram end to end encryption: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम का इस्तेमाल आज-कल हर कोई कर रहा है. ऐसे में मेटा की तरफ से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है कि एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन अब बंद होने वाला है. आइए जानते हैं सबकुछ-

Published by sanskritij jaipuria

Instagram end to end encryption: इंस्टाग्राम अपने चैट सिस्टम में बड़ा बदलाव करने वाला है. मई 8 के बाद एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (E2EE) काम नहीं करेगा. इसका मतलब ये है कि मई 9 से, Meta तकनीकी तौर पर आपके इंस्टाग्राम मैसेज पढ़ या सुन सकता है. इससे आपकी निजी बातचीत की सेफटी पहले जैसी नहीं रहेगी.

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन क्या है और क्यों जरूरी है

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (E2EE) एक सेफटी फीचर है, जो आपकी चैट्स को बाहरी लोगों से सेफ रखता है. इंस्टाग्राम के अनुसार, E2EE ये सुनिश्चित करता है कि ‘केवल आप और आपके चैट के साथी ही भेजी गई जानकारी देख या सुन सकते हैं और कोई भी अन्य व्यक्ति, यहां तक कि Meta भी नहीं’.

पहले Meta ने इसे अपने प्लेटफॉर्म्स जैसे व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम में एक मेन सेफटी फीचर के रूप में प्रचारित किया था. लेकिन अब इंस्टाग्राम ने इसे हटाने का फैसला किया है.

8 मई 2026 से पहले चैट्स सेफ रखने के तरीके

1. एन्क्रिप्टेड चैट शुरू करें: अपनी इनबॉक्स में जाएं, उस व्यक्ति की चैट खोलें, नाम पर टैप करें और ‘एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का उपयोग करें’ चुनें.
2. Vanish Mode का उपयोग करें: चैट में ऊपर स्वाइप करके ऐसे मैसेज भेजें जो देखे जाने के बाद खुद ही गायब हो जाएं.
3. सेफ स्टोरेज: Instagram आपको E2EE चैट्स का बैकअप सेफ स्टोर में करने का ऑप्शन देता है. इसे चालू करने के लिए Settings > Messages and Story Replies > Turn on Secure Storage पर जाएं और PIN बनाएं.

Related Post

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का अंत

Instagram ने बिना बड़े नोटिस के अपनी हेल्प पेज को अपडेट किया है. अब पेज पर साफ लिखा है कि 8 मई के बाद E2EE सपोर्ट नहीं होगा. Meta ने ये भी बताया कि ‘बहुत कम लोग’ अपने DMs में E2EE का इस्तेमाल कर रहे थे.

अगर आपके चैट्स इस बदलाव से प्रभावित होते हैं, तो इंस्टाग्राम आपको ये बताएगा कि कैसे आप जरूरी मैसेज या मीडिया डाउनलोड कर सकते हैं. 9 मई के बाद, Meta और कोई भी सरकारी एजेंसी जो डेटा मांगती है, वे आपके इंस्टाग्राम कम्युनिकेशन तक पहुंच सकते हैं.

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

This is test post

This is test post

March 16, 2026

LPG Gas Shortage: नींबू पानी पर ‘गैस क्राइसिस चार्ज’, बिल देख हैरान रह गए लोग; सोशल मीडिया पर उठाए सवाल

Lpg Crisis: आजकल शहरों में रसोई गैस (LPG) की भारी कमी हो गई है. जिसका…

March 16, 2026

What is magnesium: क्या है मैग्नीशियम, जिसकी कमी से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां? इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

What is magnesium: मैग्नीशियम एक महत्वपूर्ण खनिज है, जिसकी कमी से मधुमेह और हृदय रोग…

March 16, 2026

Assembly Election 2026: 5 राज्यों में बजा चुनावी बिगुल, चुनाव आयोग ने लागू की आचार संहिता; इस दिन आएंगे नतीजे

Assembly Election 2026: 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद आचार संहिता लागू…

March 16, 2026