Categories: टेक - ऑटो

IGNYTE Airlite Series: भारत की देसी कंपनी का कमाल! आ गया दुनिया का सबसे हल्का और सुरक्षित हेलमेट

Steelbird Hi-Tech India Ltd ने अपने प्रीमियम ब्रांड IGNYTE के तहत दुनिया का सबसे हल्का और सबसे सुरक्षित हेलमेट लॉन्च किया है. इसका नाम है IGNYTE Airlite Series, जिसमें दो मॉडल्स शामिल हैं – AI-10 और AI-14. इनका वजन सिर्फ 800 और 900 ग्राम है.

Published by Renu chouhan

भारत में बनी कंपनियां अब लगातार नई टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में दुनिया को पीछे छोड़ रही हैं. इसी कड़ी में अब Steelbird Hi-Tech India Ltd ने अपने प्रीमियम ब्रांड IGNYTE के तहत दुनिया का सबसे हल्का और सबसे सुरक्षित हेलमेट लॉन्च किया है. इसका नाम है IGNYTE Airlite Series, जिसमें दो मॉडल्स शामिल हैं – AI-10 और AI-14. इनका वजन सिर्फ 800 और 900 ग्राम है. यानी अब हेलमेट पहनना होगा और भी आसान और आरामदायक. इतना ही नहीं, यह हेलमेट ECE 22.06 और DOT जैसे इंटरनेशनल सेफ्टी स्टैंडर्ड्स पर पूरी तरह खरे उतरते हैं. इनकी कीमत ₹6,649 से शुरू होती है.

कीमत और उपलब्धता
IGNYTE Airlite AI-10 और AI-14 हेलमेट कई वेरिएंट्स में मिलेंगे, ताकि हर राइडर अपनी जरूरत के हिसाब से चुनाव कर सके. कीमत की बात करें तो –

AI-10E (ISI + ECE 22.06) की कीमत ₹6,659 है.
AI-14E (ISI + ECE 22.06) की कीमत ₹6,999 है.
AI-10 (ISI + DOT) की कीमत ₹6,649 है.
AI-14 (ISI + DOT) की कीमत ₹6,859 है.

ग्लोबल स्टैंडर्ड वाला हेलमेट
IGNYTE Airlite Series अब दुनिया में एक नया ग्लोबल स्टैंडर्ड सेट कर रही है. इसे खास Balloon Moulding Technology से बनाया गया है, जिसमें Multi-impact Expanded Polypropylene (EPP) liner का इस्तेमाल किया गया है. यह तकनीक हेलमेट को हल्का, मजबूत और बेहद सुरक्षित बनाती है.

Related Post

इसका Fiberglass Composite Shell एडवांस मोल्डिंग प्रोसेस से तैयार किया गया है, जिससे हेलमेट वजन में हल्का होते हुए भी किसी भी झटके को झेलने में सक्षम होता है. इसका Multi-layered EPV Liner झटकों (Jerk Impact) को अब्जॉर्ब कर लेता है, जिससे राइडर का सिर पूरी तरह सुरक्षित रहता है.

कंफर्ट और विजिबिलिटी का परफेक्ट बैलेंस
राइडिंग के दौरान आराम और सुरक्षा दोनों जरूरी हैं, और IGNYTE Airlite सीरीज़ यही बैलेंस लेकर आती है. इन हेलमेट्स में दो तरह के Retention Systems दिए गए हैं — Double D-Ring और Micrometric Buckle, ताकि राइडर अपनी सुविधा के अनुसार चुन सके.हेलमेट के अंदर का Premium Interior इंपोर्टेड, Anti-Allergic Fabric से बना है, जो Washable और Replaceable दोनों है. इससे लंबे समय तक सफाई और हाइजीन बनी रहती है. वाइज़र Optical-Grade Polycarbonate से बना है, जो न सिर्फ Scratch Resistant है बल्कि UV Rays से भी सुरक्षा प्रदान करता है. इसके अलावा, Dual-Shell Sizing की वजह से यह हर तरह के सिर के आकार में आराम से फिट बैठता है.

“वर्ल्ड क्लास सेफ्टी और अल्ट्रा-लाइट इंजीनियरिंग”
IGNYTE के डायरेक्टर कशिश कपूर का कहना है कि Airlite Series का मकसद सिर्फ हल्का हेलमेट बनाना नहीं था, बल्कि ऐसा प्रोडक्ट तैयार करना था जो राइडर को प्रीमियम एक्सपीरियंस, बेहतर सेफ्टी और कंफर्ट तीनों दे सके. उनके मुताबिक, AI-10 और AI-14 मॉडल्स में World-Class Safety, Ultra-Light Engineering और Advanced Materials का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है, जिससे राइडर को हर राइड पर आत्मविश्वास और स्टाइल दोनों मिलते हैं.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026