Categories: टेक - ऑटो

Hyundai Palisade या Kia Telluride कौन सी कार है आपकी फैमिली के लिए ज्यादा कंफर्टेबल, कीमत से लेकर फीचर्स तक जानें सबकुछ

Hyundai Palisade vs Kia Telluride Comparison: अगर कोई कार खरीदता है तो वो अपने दिमाग में एक चीज रखता है कि कार में कंफर्ट अच्छा हो. अगर आप भी कार खरीदने की सोच रहे हैं तो हम आपके लिए पैलिसेड और टेलुराइड लेकर आए हैं. आइए जानते हैं इन दोनों के बारे में सबकुछ-

Published by sanskritij jaipuria

Hyundai Palisade vs Kia Telluride Comparison: पिछले साल हुंडई ने अपनी फेमस SUV पैलिसेड को रीडिजाइन किया, जबकि किआ की दूसरी जेनरेशन टेलुराइड हाल ही में लॉन्च हुई है. दोनों ही गाड़ियां फैमिली और लंबी ड्राइव के लिए फेमस हैं. लेकिन अगर दोनों में से आपको कोई एक कार खरीदनी है लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि आप कौन सी कार खरीदें, तो हम आपके लिए दोनों के बारें में पूरी जानकारी लेकर आए हैं-

कार का इंटीरियर और साइज

हुंडई पैलिसेड और किआ टेलुराइड का व्हीलबेस लगभग एक जैसा है. इसका मतलब है कि दोनों SUVs में आठ लोगों के बैठने की क्षमता बराबर है. अगर बात तीसरी रो की सीट और बैक कार्गो स्पेस की करें, तो टेलुराइड में सीटें मोड़ने के बाद पैलिसेड की तुलना में थोड़ी ज्यादा जगह मिलती है, जिससे ये सामान रखने में थोड़ी ज्यादा प्रैक्टिकल होती है.

पावरट्रेन और टोइंग क्षमता

दोनों SUVs में स्टैंडर्ड AWD के साथ नया 329 hp हाइब्रिड पावरट्रेन उपलब्ध है. पैलिसेड में बेस वर्जन के लिए नेचुरली एस्पिरेटेड V-6 इंजन है और टेलुराइड में बेस वर्जन के लिए टर्बो-4 इंजन है. गैस वर्जन 5,000 पाउंड तक टो कर सकते हैं. हाइब्रिड मॉडल थोड़े कम टो करते हैं, लेकिन फ्यूल इकॉनमी में बेहतर होते हैं.

ट्रिम और कीमत

 हुंडई पैलिसेड (2026)- अगर हम  हुंडई पैलिसेड की कीमत की बात करें तो इसकी शुरूआती कीमत 34 से 35 लाख है.

Related Post

 किआ टेलुराइड (2027)- वहीं अगर हम किआ टेलुराइड की कीमत की बात करें तो ये 35 से 45 लाख के बीच हो सकती है. अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है.

Yamaha EC-06 launch: यामाहा का EC-06 स्कूटर हुआ लॉन्च, एक चार्ज में 150 से ज्यादा KM तक लगाएगी दौड़, जानें कीमत

फीचर्स और वैल्यू

पैलिसेड में कुछ कम्फर्ट और टेक फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं, जैसे वायरलेस Apple CarPlay/Android Auto और बेस ट्रिम्स पर ज्यादा ड्राइवर असिस्ट. वहीं टेलुराइड में ये फीचर्स ऑप्शनल हैं. इस वजह से पैलिसेड कुछ लोगों को बेहतर वैल्यू वाली लग सकती है.

कार की डिजाइन

कीमतें लगभग समान होने की वजह से लोग अक्सर डिजाइन और लुक के आधार पर चुनते हैं. पैलिसेड दिखने में ज्यादा अपस्केल और रिफाइंड है. टेलुराइड का लुक ज्यादा बोल्ड और मजबूत लगता है.
 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Silver Rate Today: सोमवार को किसे लगा झटका, बढ़े या फिर घटे चांदी के दाम? नोट करें शहरों के रेट्स

वैश्विक स्तर पर आए बदलावे के चलते चांदी की कीमतों पर भी दबाव देखने को…

March 23, 2026

Pakistan Spy: आतंकवादी नहीं बन सकते वो जिन्हे नहीं आता ये काम? खुद जैश-ए-मोहम्मद ने दिया जिहादियों को फरमान

Pakistani Terrorist: पाकिस्तान न पहले कभी अपने नापाक इरादों से बाज आया है और न…

March 23, 2026

RBSE Board Result 2026: आज आने वाला है RBSE क्लास 10 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक जानें तरीका

Rajasthan (RBSE) Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज क्ला 10 का रिजल्ट…

March 23, 2026

Cab Driver Strike: गुरुग्राम में आज कैब मिलना मुश्किल, हड़ताल पर उतरे ड्राइवर्, जानें क्या है वजह?

Cab Driver Strike: गुरुग्राम में कैब ड्राइवरों ने आज हड़ताल रखी है. आखिर इसकी क्या…

March 23, 2026