Hyundai Exter 2026: Hyundai ने अपनी लोकप्रिय माइक्रो-एसयूवी Exter का नया फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत ₹5.80 लाख से शुरू होती है. ये गाड़ी 2023 में पहली बार पेश की गई थी, लेकिन अब इसमें स्टाइलिंग, टेक्नोलॉजी और फीचर्स में कई सुधार किए गए हैं. इसके अलावा, Hyundai ने वेरिएंट्स के नामकरण को भी नया रूप दिया है.
कीमत और वेरिएंट्स
2026 Hyundai Exter अब सात वेरिएंट्स में उपलब्ध है: HX 2, HX 3, HX 4, HX 4 Plus, HX 6, HX 8 और HX 10।
बुकिंग ₹11,000 के साथ आपके नजदीकी डीलरशिप या Hyundai की वेबसाइट से की जा सकती है.
वेरिएंट और एक्स-शोरूम कीमतें (भारत)
HX 2: ₹5.80 लाख
HX 3: ₹6.24 – 7.44 लाख
HX 4: ₹7.22 – 8.27 लाख
HX 4 Plus: ₹8.06 लाख
HX 6: ₹7.95 – 8.94 लाख
HX 8: ₹8.36 – 9.41 लाख
HX 10: ₹9.42 लाख
एक्सटीरियर डिजाइन
फेसलिफ्ट Exter में हल्के लेकिन आकर्षक बदलाव किए गए हैं. बॉक्सी सिल्हूट जैसे पहले था, वैसा ही है.
सामने का हिस्सा: ग्रिल को अपडेट किया गया है और Exter का लेटरिंग अब DRL क्लस्टर के बीच ग्लॉस ब्लैक पैनल पर है.
लाइटिंग: हैलोजन हेडलैम्प और H-मोटिफ LED DRL बरकरार हैं.
बम्पर: नए सिल्वर स्किड प्लेट के साथ अपडेट किया गया.
साइड प्रोफाइल: व्हील आर्च और बॉडी क्लैडिंग को थोड़ा मसलियर बनाया गया. 15-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील नए डिजाइन में हैं.
रीयर: LED टेललैम्प और नया विंग-टाइप स्पॉइलर. अंडरबॉडी स्पेयर व्हील अब सभी वेरिएंट में स्टैण्डर्ड है.
रंग ऑप्शन: टाइटेनियम ब्लैक मैट, गोल्डन ब्रॉन्ज़, स्टारी नाइट, एटलस व्हाइट, टाइटन ग्रे, टाइटेनियम ब्लैक, रेंजर खाकी.
इंटीरियर और आराम
इंटीरियर में भी हल्की लेकिन स्टाइलिश अपडेट हैं.
डैशबोर्ड और डोर पैनल पर नया Navy Blue + Grey थीम.
स्टेयरिंग व्हील अपडेटेड, H-लोगो के साथ.
डुअल-स्क्रीन सेटअप, स्लिम AC वेंट और सिल्वर ट्रिम बनाए गए.
ड्राइवर के लिए इंडिविजुअल आर्मरेस्ट जो लंबी ड्राइव में आरामदायक है.
रियर सीट स्पेशियस और आरामदायक, सेमी-फैब्रिक अपहोल्स्ट्री के साथ.
फीचर्स और सेफ्टी
फेसलिफ्ट Exter में पहले से मौजूद फीचर्स के अलावा कुछ नए भी हैं.
ऑटो हेडलैम्प, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो-डिमिंग IRVM, सिंगल-पैन सनरूफ
वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay (वायरलैस एडॉप्टर के जरिए)
रियर USB Type-C चार्जिंग पोर्ट
सेफ्टी:
6 एयरबैग्स, ESC, ABS+EBD, ISOFIX, TPMS, रियर कैमरा, रिवर्स सेंसर, हिल स्टार्ट असिस्ट. Exter का मुकाबला मेन रूप से Tata Punch और Citroen C3 जैसी कारों से है. Hyundai के ग्रैंड i10 Nios का ऑप्शन भी ये गाड़ी हो सकती है क्योंकि ये एक ही प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं.

