Categories: टेक - ऑटो

Big Billion Days Sale: 10 मिनट में नया iPhone 17 आपके हाथों में… Flipkart की इस सेल ने उड़ाए कस्टमर के होश

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 शुरू हो रही है 23 सितंबर से, जिसमें Flipkart Minutes से 10 मिनट में डिलीवरी, iPhone 17 समेत कई प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स मिलेंगे.

Published by sanskritij jaipuria

Big Billion Days Sale 2025 :  अगर आप नए स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स या होम अप्लायंसेज खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Flipkart की Big Billion Days Sale 2025 आपके लिए सुनहरा मौका साबित हो सकती है. इस साल की ये सेल 23 सितंबर से शुरू हो रही है और इसमें कई बड़े ऑफर्स और क्विक डिलीवरी फीचर्स देखने को मिलेंगे.

Flipkart Big Billion Days Sale की शुरुआत 22 सितंबर को प्लस और ब्लैक मेंबर्स के लिए हो रही है, जबकि अन्य कस्टमरों के लिए य सेल 23 सितंबर से लाइव होगी. इस बार की खास बात है कि सेल केवल Flipkart ऐप और वेबसाइट तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि Flipkart Minutes प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगी.

Flipkart Minutes से मिलेगी 10 मिनट में डिलीवरी

Flipkart Minutes एक क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म है जो इस साल की BBD सेल में बड़ा रोल निभाएगा. य सर्विस 19 शहरों और 3,000 से ज्यादा पिनकोड्स को कवर करेगी और सेल के दौरान 24x7 उपलब्ध रहेगी. Flipkart Minutes के जरिए कस्टमर मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, डेली एसेंशियल्स और कई अन्य कैटेगरी के प्रोडक्ट्स को सिर्फ 10 मिनट में अपने दरवाजे पर पा सकेंगे.

iPhone 17 से लेकर Poco F7 तक, सब पर भारी डिस्काउंट

सेल में Apple का नया iPhone 17 Flipkart Minutes पर उपलब्ध होगा. इसके अलावा iPhone 16, Samsung Galaxy S24 5G, Motorola Edge 60 Fusion, Oppo K13x, Realme P4, Nothing CMF Phone 2 Pro, और Vivo T4x 5G जैसे स्मार्टफोन्स पर भी जबरदस्त छूट मिलेगी.

Related Post

कस्टमर अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर तुरंत अपग्रेड भी कर सकेंगे.

गैजेट्स और होम अप्लायंसेज भी क्विक डिलीवरी में

स्मार्टफोन्स के साथ-साथ Flipkart Minutes पर Apple AirPods Pro (2nd Gen), Samsung Fit 3, Redmi Move, और boAt Aavante Bar जैसे ऑडियो प्रोडक्ट्स भी मिलेंगे. वहीं, Samsung Galaxy Book 4, Fujifilm Instax Mini Film Rolls, Logitech Wireless Mouse और iPad A16 भी कुछ ही मिनटों में आपके घर पहुंच सकते हैं.

बैंक ऑफर्स और सुपर कॉइन्स से मिलेगी बचत

Flipkart Minutes पर 1,499 रुपये से ऊपर की खरीदारी पर कस्टमरों को 100 रुपये की फ्लैट छूट मिलेगी. Plus मेंबर्स Super Coins का उपयोग करके अतिरिक्त बचत कर सकते हैं. इसके अलावा, Axis Bank और ICICI Bank कार्ड्स पर विशेष छूट और Flipkart Axis Bank कार्ड पर इंस्टेंट डिस्काउंट का भी फायदा मिलेगा.

इस बार की Big Billion Days Sale में न सिर्फ भारी डिस्काउंट मिलेंगे, बल्कि सुपर-फास्ट डिलीवरी और पर्सनलाइज्ड शॉपिंग एक्सपीरियंस भी मिलेगा.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

पाकिस्तान के इस सिंगर का 40 साल पुराना गाना फिल्म ‘धुरंधर’ में हुआ इस्तेमाल, मिली थी मोटी रकम

Dhurandhar: धुरंधर 2 से पहले बड़ा खुलासा हसन जाहांगीर के 40 साल पुराने गाने ‘हवा…

March 17, 2026

Navodaya Class 6 Result 2026: नवोदय कक्षा 6 का रिजल्ट आउट, मिनटों में ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

Navodaya Result 2026: NVS ने नतीजे देखने की प्रक्रिया को सभी उम्मीदवारों के लिए आसान…

March 17, 2026

LPG e-KYC का झंझट खत्म,अब सिर्फ इन लोगों को कराना होगा बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन; सरकार ने बदला नियम

LPG eKYC Update: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने हाल ही में LPG उपभोक्ताओं के…

March 17, 2026

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में धूमावती माता की पूजा क्यों मानी जाती है खास? जानें इसका महत्व

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के दौरान माता धूमावती की पूजा की जाती है. नवरात्रि…

March 17, 2026

Salman Khan: भाईजान की फिल्म मातृभूमि का गाना ‘चांद देख लेना’ का टीजर हुआ आउट, फैंस हुए दीवाने

Salman Khan Movie Maatrubhumi Song: सलमान खान की फिल्म मातृभूमि का रोमांटिक गाना चांद देख…

March 17, 2026