Categories: टेक - ऑटो

4 बीवी, 14 बच्चे… प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं Elon Musk

Elon Musk Wives and Kids: एलोन मस्क का पारिवारिक जीवन जटिल है. उनके 14 बच्चे हैं, चार महिलाओं से. उन्होंने कई बार शादी की, जिसमें जस्टिन विल्सन, तालुलाह राइली और ग्राइम्स शामिल हैं.

Published by sanskritij jaipuria

Elon Musk Wives and Kids: टेस्ला के सीईओ और अरबपति एलोन मस्क का निजी जीवन हमेशा ही चर्चा में रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, मस्क के 14 बच्चे हैं और उनकी जिंदगी में कई महिलाएं रही हैं. हाल ही में अमेरिकी इन्फ्लुएंसर और लेखक एश्ले सेंट क्लेयर ने दावा किया कि उन्होंने मस्क के साथ एक बच्चा जन्मा.

एलोन मस्क की शादी कई बार हुई और उनके रिश्तों में कई उतार-चढ़ाव रहे. उनके जीवन और परिवार के बारे में जानना काफी दिलचस्प है.

मस्क के बच्चे

एलोन मस्क के 14 बच्चे हैं और उन्होंने ये बच्चे चार अलग-अलग महिलाओं से हैं.

 जस्टिन विल्सन: मस्क की पहली पत्नी, जिनके साथ उनके छह बच्चे हैं. पहला बच्चा नेवाडा था, जो केवल 10 हफ्ते की उम्र में अचानक निधन हो गया.
 ग्राइम्स (क्लेयर एलिस बुशर): मस्क के तीन बच्चे हैं.
 शिवोन जिलिस: मस्क के चार बच्चे हैं.
एश्ले सेंट क्लेयर के साथ एक बच्चा है.

जस्टिन विल्सन से शादी

एलोन मस्क ने 2000 में जस्टिन विल्सन से शादी की थी और 2008 में उनका तलाक हो गया. उनके छह बच्चे हुए, लेकिन पहला बच्चा नेवाडा सिर्फ कुछ हफ्तों का था. जस्टिन ने खुलकर बताया कि मस्क के साथ रिश्ते में उन्हें कई बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. उनके अनुसार मस्क अक्सर उनकी राय की आलोचना करते थे.

कहां है जस्टिन विल्सन के बच्चे?

एलन मस्क की बेटी विवियन जेना विल्सन 2022 में सुर्खियों में आईं, जब उन्होंने खुद को ट्रांसजेंडर बताया. उन्होंने कानूनी तौर पर अपना नाम बदल लिया और अपने पिता से दूरी बना ली. हाल ही में उन्हें फैशन इवेंट्स और सामाजिक कार्यक्रमों में देखा गया. वहीं उनके जुड़वां भाई ग्रिफिन और बाकी तीन बच्चे काई, सैक्सन और डेमियन अधिकतर समय पब्लिक लाइफ से दूर ही रहते हैं.

ग्राइम्स के साथ रिश्ता

कनाडाई सिंगर और लेखक ग्राइम्स (क्लेयर बुशर) से मस्क का रिश्ता भी 2016 के आसपास शुरू हुआ. यह रिश्ता भी चुनौतीपूर्ण था, लेकिन इसके बावजूद मस्क के जीवन पर इसका गहरा प्रभाव पड़ा. उनके तीन बच्चे ग्राइम्स के साथ हैं.

Related Post

ग्राइम्स के तीनों बच्चे कहां है?

मस्क का बेटा एक्स अक्सर उनके साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों और फैक्ट्री दौरे में देखा जाता है. उसे मशीनों और इंजीनियरिंग में काफी दिलचस्पी है, इसी वजह से ग्रिम्स उसे “छोटा इंजीनियर” कहती हैं. वहीं उनकी बेटियां, एक्स (Exa) और टाऊ (Tau), ज्यादातर समय मीडिया और जनता की नजरों से दूर रहती हैं.

शिवोन जिलिस और एलन मस्क के बच्चे

एलन मस्क का न्यूरालिंक की एग्जीक्यूटिव शिवोन जिलिस के साथ भी रिश्ता रहा. इस रिश्ते से उनके पहले दो जुड़वां बच्चे हुए, जिनके नाम स्ट्राइडर और एज्योर हैं. इसके बाद 2024 और 2025 में उनके और दो बच्चे हुए, जिन्हें आर्केडिया और सेल्डन लिकर्गस नाम दिया गया.

तालुलाह राइली के साथ शादी

एलोन मस्क ने ब्रिटिश एक्ट्रेस तालुलाह राइली से 2010 में शादी की. उन्होंने 2012 में तलाक लिया, फिर 2013 में दोबारा शादी की और 2016 में फिर से अलग हो गए. उनके बीच कोई बच्चा नहीं हुआ.

एम्बर हर्ड के साथ रिश्ता

एलोन मस्क और एक्ट्रेस एम्बर हर्ड का रिश्ता 2016-2017 के बीच था. ये रिश्ता बहुत स्थिर नहीं था और लगभग दो साल तक चला. इस रिश्ते से कोई बच्चा नहीं हुआ.

 

 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

IPL इतिहास की सबसे बड़ी डील? जानें किसने लगाया RCB पर 17,000 करोड़ का दाव

Royal Challengers Bengaluru sale news: ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि बिड़ला…

March 24, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला, टिकट नियमों में बड़ा बदलाव; यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा!

Railway Ticket Rules 2026: इन बदलावों का मुख्य मकसद उन एजेंटों और बिचौलियों पर लगाम…

March 24, 2026

Ram Navami 2026: कब है राम नवमी 26 या 27, यहां दूर करें अपना कन्फ्यूजन, जानें शुभ मुहूर्त

Ram Navami 2026: राम नवमी के त्योहार को लेकर लोगों में काफी कन्फ्यूजन है, लोगों…

March 24, 2026

Summer Tips: इस गर्मी जरूर करें ये आसान चीजें, शरीर रहेगा एक दम चकाचक…!

Summer Tips: गर्मी का मौसम आ गया है और ऐसे में बहुत सारी दिक्कतें भी…

March 24, 2026

Rajasthan Royals ownership: IPL इतिहास की सबसे महंगी डील! 15,286 करोड़ में अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीदी RR

Rajasthan Royals ownership: यह डील इतिहास की सबसे महंगी डील है, और इसके चलते राजस्थान…

March 24, 2026