Categories: टेक - ऑटो

Android यूजर्स अब बिना ऐप डिलीट किए खाली कर पाएंगे फोन की मेमोरी, जानिए कैसे

आमतौर पर लोग स्पेस खाली करने के लिए ऐप्स डिलीट कर देते हैं. लेकिन इसका नुकसान यह है कि दोबारा इंस्टॉल करने पर आपका सेव किया हुआ डेटा, सेटिंग्स या प्रोग्रेस खो जाता है. इसी समस्या का हल लेकर आया है Android 15 का नया Archive फीचर.

Published by Renu chouhan

स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों के लिए सबसे आम समस्या है- स्टोरेज भर जाना. जैसे ही आप नई ऐप्स डाउनलोड करते हैं, हाई-रेजॉल्यूशन फोटो या वीडियो रिकॉर्ड करते हैं, वैसे ही “Memory Full” का पॉप-अप आ जाता है. कई फोन आज भी सिर्फ 128GB स्टोरेज के साथ आते हैं, जो जल्दी भर जाता है. आमतौर पर लोग स्पेस खाली करने के लिए ऐप्स डिलीट कर देते हैं. लेकिन इसका नुकसान यह है कि दोबारा इंस्टॉल करने पर आपका सेव किया हुआ डेटा, सेटिंग्स या प्रोग्रेस खो जाता है. इसी समस्या का हल लेकर आया है Android 15 का नया Archive फीचर.

क्या है Android Archive फीचर?
Archive फीचर आपको ऐप को पूरी तरह डिलीट करने के बजाय अस्थायी रूप से फोन से हटाने का विकल्प देता है. ऐप का डेटा, सेटिंग्स और पर्सनल इंफॉर्मेशन क्लाउड में सुरक्षित रहता है. जब आप ऐप को दोबारा इंस्टॉल करते हैं, तो सबकुछ पहले जैसा वापस मिल जाता है – यहां तक कि परमिशन भी. यह फीचर खासकर उन ऐप्स के लिए उपयोगी है जिन्हें आप कभी-कभी इस्तेमाल करते हैं, जैसे ट्रैवल ऐप, शॉपिंग ऐप या किसी खास प्रोजेक्ट के दौरान.

कैसे करें इस्तेमाल?
1. Settings में जाएं और Apps सेक्शन खोलें.
2. जिस ऐप को Archive करना चाहते हैं, उसे चुनें.
3. Archive ऑप्शन पर टैप करें.
4. ऐप फोन की स्टोरेज से हट जाएगा, लेकिन डेटा सुरक्षित रहेगा.

Related Post

जब ऐप को दोबारा चाहिए हो तो:
1. Settings > Apps में जाएं.
2. Archived ऐप चुनें.
3. Restore पर क्लिक करें.
   ऐप वापस इंस्टॉल हो जाएगा और आपका पुराना डेटा वहीं मिलेगा.

क्यों है ये फीचर खास?
अब यूजर्स को बार-बार ऐप डिलीट और रिइंस्टॉल करने की परेशानी नहीं होगी. इससे स्टोरेज भी खाली होगी और डेटा भी सुरक्षित रहेगा. Cache फाइल्स क्लियर करने जैसे छोटे स्टेप्स के साथ मिलकर यह फीचर स्टोरेज मैनेजमेंट को आसान और स्मार्ट बना देता है.

Renu chouhan
Published by Renu chouhan

Recent Posts

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026