Categories: टेक - ऑटो

Flipkart, Amazon पर iPhone दिखा रहा है Out Of Stock? टेंशन मत लीजिए, ट्राई करें ये 5 Tricks

आपका पसंदीदा iPhone या कोई दूसरा प्रोडक्ट कुछ ही सेकंड में “Out of Stock” हो जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो अब चिंता छोड़िए. आज हम बता रहे हैं 5 ऐसे आसान ट्रिक्स जिनसे आप अपनी मनचाही डील मिस नहीं करेंगे.

Published by Renu chouhan

हर साल फेस्टिव सीजन में Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days जैसी सेल का लोगों को बेसब्री से इंतज़ार रहता है. इस समय स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप और गैजेट्स पर जबरदस्त डिस्काउंट मिलते हैं. लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि जैसे ही सेल शुरू होती है, आपका पसंदीदा iPhone या कोई दूसरा प्रोडक्ट कुछ ही सेकंड में “Out of Stock” हो जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो अब चिंता छोड़िए. आज हम बता रहे हैं 5 ऐसे आसान ट्रिक्स जिनसे आप अपनी मनचाही डील मिस नहीं करेंगे.

1. एक्सक्लूसिव मेंबरशिप लें
Amazon Prime या Flipkart Plus जैसे मेंबरशिप प्रोग्राम्स यूज़र्स को सेल में जल्दी एंट्री देते हैं. यानी सेल पब्लिक के लिए खुलने से पहले आप खरीदारी शुरू कर सकते हैं. यह ट्रिक खास तौर पर iPhone और प्रीमियम स्मार्टफोन के लिए बहुत कारगर साबित होती है, क्योंकि लिमिटेड स्टॉक जल्दी खत्म हो जाता है.

2. बार-बार चेक करते रहें
कई बार प्रोडक्ट्स अस्थायी रूप से “Out of Stock” दिखाए जाते हैं, लेकिन कुछ घंटों बाद या अगले दिन फिर से उपलब्ध हो जाते हैं. इसलिए अगर कोई प्रोडक्ट unavailable दिखे तो बार-बार पेज रिफ्रेश करें या कुछ समय बाद दोबारा चेक करें. कई बार इसी तरह लोगों को अचानक डिस्काउंटेड प्रोडक्ट मिल जाते हैं.

Related Post

3. विशलिस्ट में ऐड करें
सेल शुरू होने से पहले अपने मनपसंद प्रोडक्ट्स को Wishlist में ऐड कर लें. इससे जैसे ही सेल लाइव होगी, आपको तुरंत “Buy Now” का ऑप्शन मिल जाएगा और आपको बार-बार सर्च करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. इससे आपका चेकआउट टाइम बचेगा और प्रोडक्ट हाथ से नहीं निकलेगा.

4. स्टॉक नोटिफिकेशन ऑन करें
Amazon और Flipkart दोनों ही प्लेटफॉर्म्स “Back in Stock” नोटिफिकेशन देते हैं. आप बस प्रोडक्ट पेज पर जाकर यह ऑप्शन ऑन करें. इससे जैसे ही प्रोडक्ट दोबारा उपलब्ध होगा, आपको तुरंत नोटिफिकेशन मिल जाएगा और आप झट से ऑर्डर कर पाएंगे.

5. दूसरा लोकेशन ट्राई करें
अगर आपका प्रोडक्ट आपके पते पर Out of Stock दिखा रहा है, तो हो सकता है वह किसी और पिन कोड पर उपलब्ध हो. ऐसे में आप किसी दोस्त या रिश्तेदार का एड्रेस डालकर चेक करें. कई बार इससे प्रोडक्ट आसानी से मिल जाता है.

Renu chouhan

Recent Posts

Video: शख्स ने की ‘मन की बात’ से जुड़ी मजेदार रिक्वेस्ट; फिर PM मोदी ने कुछ इस तरह दिया जवाब

PM Modi News: एक इंस्टाग्राम रील में, दुआ ने मज़ाक में अपने पिता की लीडर…

March 21, 2026

AI fake profiles: खूबसूरत महिला सैनिक की सच्चाई ने चौंकाया, कभी ट्रंप तो कभी पुतिन के साथ आई नजर

AI fake profiles: सोशल मीडिया पर ‘जेसिका फोस्टर’ नाम की कथित अमेरिकी महिला सैनिक की…

March 21, 2026

कौन है बेबी ओमी? जो पीएम मोदी की गोद में आया नजर; वायरल तस्वीर ने जीता सभी का दिल

PM Modi News: इस तस्वीर में वह छोटे बच्चे ओमी को गोद में लिए नजर…

March 21, 2026

Car Price Hike: 1 अप्रैल से महंगी होंगी टाटा की कारें, जानें कितने बढ़ेंगे दामदाम

Car Price Hike: टाटा मोटर्स 1 अप्रैल 2026 से अपनी पैसेंजर गाड़ियों की कीमतों में…

March 21, 2026

अब नहीं रहेगा चैट का कोई सबूत, WhatsApp का ‘After Reading’ फीचर कमाल

WhatsApp secret message: इस फीचर के जरिए भेजे गए मैसेज पढ़ते ही अपने आप गायब…

March 21, 2026

BJD का बड़ा एक्शन! क्रॉस-वोटिंग के आरोप में 6 विधायकों पर गिरी गाज; यहां देखें लिस्ट

Biju Janata Dal News: पार्टी हाईकमान ने बड़ा एक्शन लेते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों में…

March 21, 2026