Categories: खेल

IND vs Eng 4th test: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे मैच में हरियाणा का ये खतनाक खिलाड़ी करेगा डेब्यू! कारनामे सुन अंग्रेजों के उड़े होश

IND vs Eng 4th test:युवा तेज़ गेंदबाज़ अंशुल कंबोज को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में डेब्यू का मौका मिल सकता है। शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ़ कर दिया कि अंशुल कंबोज भारतीय टीम में डेब्यू करने के बेहद करीब हैं।

Published by Divyanshi Singh

IND vs Eng 4th test: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज़ अपने चरम पर पहुँच चुकी है और चौथा मैच टीम इंडिया के लिए करो या मरो जैसा होने वाला है। लेकिन इस मैच से पहले टीम इंडिया खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही है, जिसके चलते प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस मैच से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक बड़ा संकेत दिया। गिल ने बताया कि इस मैच में एक युवा खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिल सकता है।

अंशुल कंबोज कर सकते हैं डेब्यू

युवा तेज़ गेंदबाज़ अंशुल कंबोज को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में डेब्यू का मौका मिल सकता है। शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ़ कर दिया कि अंशुल कंबोज भारतीय टीम में डेब्यू करने के बेहद करीब हैं। उन्होंने कहा, ‘अंशुल कंबोज डेब्यू करने के बेहद करीब हैं। हम कल प्रसिद्ध कृष्णा और अंशुल के बीच फैसला लेंगे।’ गिल का यह बयान इस बात का संकेत है कि भारतीय टीम प्रबंधन इस युवा खिलाड़ी को मौका देने के मूड में है, खासकर इस अहम टेस्ट मैच में। घरेलू क्रिकेट में अपनी तेज़ गेंदबाज़ी और लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए मशहूर अंशुल कंबोज अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कदम रखने के लिए तैयार दिख रहे हैं।

Related Post

गेंदबाज़ी से सभी को किया प्रभावित

हरियाणा के युवा तेज़ गेंदबाज़ अंशुल कंबोज ने रणजी ट्रॉफी और अन्य घरेलू टूर्नामेंटों में अपनी गेंदबाज़ी से सभी को प्रभावित किया है। हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर इंडिया ए की ओर से खेलते हुए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। अगर अंशुल को चौथे टेस्ट में मौका मिलता है, तो यह उनके करियर का एक अहम पड़ाव होगा। वह पिछले 2 सीज़न से आईपीएल का भी हिस्सा रहे हैं, जहाँ उन्होंने मुंबई और चेन्नई के लिए खेलते हुए सभी का ध्यान खींचा था।

Ind vs Eng: 7 मिनट का समय था, लेकिन वो पूरे 90 सेकंड… Zak Crawley से विवाद पर फिर बरसे Subhman Gill, इंग्लैंड पर लगाया…

इस वजह से टीम में मिली जगह

बता दें, अंशुल कंबोज इस दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। लेकिन हाल ही में अर्शदीप सिंह और नितीश रेड्डी के चोटिल होने के बाद उन्हें टीम में शामिल किया गया था। वहीं, आकाश दीप भी चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल पाएंगे। जिससे अंशुल कंबोज को मौका मिलने की संभावना बढ़ गई है।

IND vs ENG: हरमनप्रीत कौर की आंधी में उड़ गई पूरी इंग्लैंड की टीम,बनाया ऐसा रिकॉर्ड, सुन धोनी से लेकर कोहली तक सब दंग

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026