Year Ender 2025: किसी ने 29 तो किसी ने 33 साल की उम्र में ही इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, हैरान कर देंगे नाम!

Year Ender 2025: साल 2025 में कई दिग्गज खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. इसमें कुछ नाम चौंकाने वाले हैं. भारत के चेतेश्वर पुजारा ने भी इस साल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. उन्होंने भारत के लिए 103 टेस्ट मैच खेले.

Published by Hasnain Alam

Year Ender 2025: साल 2025 के समाप्त होने का काउंटडाउन शुरू हो गया है. इस साल कई बड़े खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया. उनमें कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी उम्र संन्यास के हिसाब से कम थी यानी उन्होंने कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. इनके नाम जानकर आप भी चौंक जाएंगे. आज हम बात करेंगे टॉप-5 दिग्गज क्रिकेटरों की, जिन्होंने अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलने का फैसला लिया.

Related Post
  1. मार्टिन गप्टिल: सबसे पहले नंबर पर नाम है मार्टिन गप्टिल का, साल की शुरुआत में ही न्यूजीलैंड के क्रिकेटर ने 38 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. 14 साल के करियर में उन्होंने 47 टेस्ट, 198 वनडे और 122 टी20 मुकाबले खेले. उन्होंने टेस्ट में 2586, वनडे में 7346 और टी-20 में 3531 रन बनाए.
  2. चेतेश्वर पुजारा: दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को राहुल द्रविड़ के बाद भारत का दूसरा ‘वॉल’ कहा गया. पुजारा ने भारत की ओर से 103 टेस्ट मुकाबलों में 19 शतकों के साथ 7,195 रन बनाए. इसके अलावा, उन्होंने भारत की तरफ से 5 वनडे मैच भी खेले, जिसमें उन्होंने 51 रन बनाए.
  3. निकोलस पूरन: इस साल जून में महज 29 वर्ष की उम्र में वेस्टइंडीज के विकेटकीपर-बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया. उनके इस फैसले ने सबको हैरान कर दिया. पूरन ने वेस्टइंडीज के लिए 61 वनडे और 106 टी20 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 1983 और 2275 रन बनाए.
  4. हेनरिक क्लासेन: निकोलस पूरन के बाद एक और चौंकाने वाला नाम, 34 साल के साउथ अफ्रीका के मशहूर विकेटकीपर-बल्लेबाज ने टी20 लीग को प्राथमिकता देने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया. उन्होंने अपने करियर में 60 वनडे, 58 टी20 और 4 टेस्ट मुकाबले खेले. इसमें उन्होंने 104, 2141 और 1000 रन बनाए.
  5. क्रिस वोक्स: इस साल इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने भी 15 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत कर दिया. वोक्स ने इंग्लैंड की ओर से 62 टेस्ट मुकाबलों में 2,034 रन के साथ 192 विकेट हासिल किए. इसके अलावा, उन्होंने 122 वनडे मुकाबलों में 1,524 रन बनाने के साथ 173 विकेट निकाले. वोक्स ने 33 टी20 मुकाबले खेले, जिसमें 147 रन बनाने के साथ 31 विकेट भी अपने नाम किए.
    Hasnain Alam
    Published by Hasnain Alam

    Recent Posts

    ट्रैफिक चालान से छुटकारा! इस दिन लगेगी दिल्ली में स्पेशल लोक अदालत

    Lok Adalat 2026: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से…

    March 31, 2026

    Trump Approval Rating: ईरान युद्ध पड़ा भारी, डोनाल्ड ट्रंप का MAGA मैजिक खत्म! रेटिंग हुई धड़ाम

    Donald Trump: हालिया आंकड़ों के अनुसार, उनकी नेट अप्रूवल रेटिंग गिरकर -17 पर पहुंच गई…

    March 31, 2026

    Toll Tax Hike: टोल हुआ महंगा! बुधवार से सफर पर बढ़ा खर्च, जानें नई दरें

    toll tax rates: टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले गैर-वाणिज्यिक वाहन…

    March 31, 2026

    ओवरटाइम कराना अब महंगा! महिलाओं के लिए आई अच्छी खबर; हरियाणा सरकार के नए नियम लागू

    Haryana Latest News: नए नियमों के तहत किसी भी कर्मचारी से एक दिन में अधिकतम…

    March 31, 2026

    Cicada COVID variant: 23 देशों में फैल रहा नया ‘कोरोना’! क्या है Cicada Virus, भारत के लिए कितनी चिंता?

    Corona New Variant Cicada Virus: दुनिया में कोरोना का नया वेरिएंट Cicada BA.3.2 फैल रहा…

    March 31, 2026

    हिमाचल में एंट्री टैक्स खत्म! सुक्खू सरकार ने लिया बड़ा यू-टर्न? कारोबारियों में खुशी की लहर

    Himachal Pradesh Entry Tax: राज्य में प्रवेश करने वाले वाहनों को उसी दर पर टैक्स…

    March 31, 2026