Categories: खेल

Yash Dayal: RCB के स्टार प्लेयर ने महिला के साथ की ऐसी घिनौनी हरकत, दर्ज हुई FIR; हो सकती है 10 साल की जेल

Yash Dayal: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल एक गंभीर विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। गाजियाबाद की एक युवती ने उन पर यौन उत्पीड़न और धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। इस मामले में इंद्रापुरम थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत FIR दर्ज की गई है।

Published by

Yash Dayal: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल एक गंभीर विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। गाजियाबाद की एक युवती ने उन पर यौन उत्पीड़न और धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। इस मामले में इंद्रापुरम थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत FIR दर्ज की गई है। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से यश दयाल के साथ रिलेशनशिप में थीं। इस दौरान यश ने उन्हें अपने परिवार से मिलवाया और खुद को पति की तरह पेश किया। युवती का आरोप है कि यश ने शादी का झूठा वादा कर न सिर्फ भावनात्मक रूप से बल्कि आर्थिक रूप से भी उनका शोषण किया है।

सवाल पूछने पर बदला बर्ताव

इस मामले को लेकर महिला ने बताया कि जैसे ही उन्होंने यश दयाल से भविष्य को लेकर सवाल पूछे, वह हिंसक हो गए। महिला के अनुसार, यश ने उनसे कई बार पैसे भी लिए और बाद में दूरी बना ली। उन्होंने दावा किया कि यश का कई अन्य लड़कियों के साथ भी संबंध था, जिसकी जानकारी उन्हें बाद में मिली।

सबूत भी किए गए पेश

पीड़िता ने अपने आरोपों को साबित करने के लिए पुलिस को व्हाट्सएप चैट, वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य डिजिटल साक्ष्य भी सौंपे हैं। उन्होंने कहा, “मैं पूरी तरह से टूट गई थी, लेकिन अब मैं अपने आत्मसम्मान और सच के लिए लड़ना चाहती हूं। मैं नफरत नहीं, सिर्फ न्याय की मांग कर रही हूं।”

Related Post

यश दयाल को हो सकती है जेल

फिलहाल पुलिस ने यश दयाल पर लगे आरोपों की जांच शुरू नहीं की है। जांच की प्रक्रिया पीड़िता के मेडिकल टेस्ट और मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज होने के बाद शुरू होगी। अगर जांच में यश दयाल के खिलाफ लगे आरोप सही पाए जाते हैं और वह दोषी साबित होते हैं, तो उन्हें 10 साल तक की जेल हो सकती है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर सकती है, जिसमें उनकी गिरफ्तारी भी शामिल हो सकती है।

यश दयाल की ओर से नहीं आई प्रतिक्रिया

इस पूरे मामले पर अभी तक न तो गेंदबाज़ यश दयाल और न ही उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। बता दें, सोशल मीडिया पर भी यश सामान्य गतिविधियों में लगे हुए हैं, जिससे लोग हैरान हैं।

करियर पर मंडरा रहा खतरा

इस मामले में अगर यश दयाल पर आरोप सही साबित हुए तो उनके क्रिकेट करियर पर बड़ा असर पड़ सकता है। बता दें, IPL में शानदार प्रदर्शन करने वाले इस खिलाड़ी के लिए यह विवाद एक बड़े संकट का कारण बन सकता है।

Published by

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026