Categories: खेल

वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देख दहल गया इंग्लैंड, प्रर्दशन देख सहम गए अंग्रेज, 20 गेंदों में किया कमाल

बारिश के कारण यह मैच समय पर शुरू नहीं हो सका और जब हुआ तो इसे 40-40 ओवर तक सीमित कर दिया गया। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने बड़ा स्कोर खड़ा कर भारत को मुश्किल में डालने की ही कोशिश की।

Published by Divyanshi Singh

Vaibhav Suryavanshi: इंग्लैंड में  नॉर्थम्प्टन में जूनियर टीम इंडिया की बल्लेबाजी का जलवा देखने को मिला, जिसके दम पर इंडिया अंडर-19 ने तीसरे वनडे में इंग्लैंड अंडर-19 को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की ऐसी धुनाई की कि वे शायद ही इसे भूल पाएंगे। वहीं ऑलराउंडर कनिष्क चौहान ने पहले गेंदबाजी और फिर बल्लेबाजी से टीम इंडिया को जीत दिलाई।

बारिश की वजह से 40 ओवर का हुआ मुकाबला

बारिश के कारण यह मैच समय पर शुरू नहीं हो सका और जब हुआ तो इसे 40-40 ओवर तक सीमित कर दिया गया। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने बड़ा स्कोर खड़ा कर भारत को मुश्किल में डालने की ही कोशिश की। कप्तान थॉमस रयू ने महज 44 गेंदों में 76 रनों की विस्फोटक पारी खेली और टीम को 268 रनों के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। उनके अलावा ओपनर डॉकिंस ने भी 61 रन बनाए।

कनिष्क चौहान ने गेंद से किया कमाल

यह स्कोर और भी ज्यादा हो सकता था लेकिन स्पिनर ऑलराउंडर कनिष्क चौहान ने ऐसा नहीं होने दिया. इस गेंदबाज ने 8 ओवर में सिर्फ 30 रन दिए और 3 विकेट चटकाए. वैभव सूर्यवंशी का तूफान टीम इंडिया को इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए तेज शुरुआत की जरूरत थी और वैभव सूर्यवंशी ने बिल्कुल वैसा ही किया, बल्कि उन्होंने जरूरत से ज्यादा तेजी से रन बनाए।

Related Post

20 गेंदों में अर्धशतक

इस बल्लेबाज ने महज 20 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़कर इंग्लैंड के गेंदबाजों को छका दिया. नतीजा यह हुआ कि भारत ने 8वें ओवर में ही 100 रन पूरे कर लिए. लेकिन वैभव की पारी भी उसी ओवर में खत्म हो गई. वैभव जब आउट हुए तो टीम इंडिया का स्कोर 111 रन था, जिसमें से 86 रन अकेले इस 14 साल के बल्लेबाज ने बनाए. वैभव ने ये रन सिर्फ 31 गेंदों पर 9 छक्कों और 6 चौकों की मदद से बनाए।

कनिष्क चौहान ने भारत को जीत दिलाई

लेकिन इसके बाद अचानक मध्यक्रम लड़खड़ा गया और 169 रन पर 4 विकेट गिर गए। फिर जल्द ही स्कोर 6 विकेट पर 199 रन हो गया। यहां से स्थिति मुश्किल लग रही थी लेकिन गेंदबाजी के बाद कनिष्क ने बल्ले से अपना जादू दिखाया। कनिष्क (43) नंबर 7 पर आए और नंबर 8 के बल्लेबाज आरएस एम्ब्रिस (31) के साथ मिलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। दोनों ने मिलकर 10.2 ओवर में 75 रनों की बेहतरीन साझेदारी की और टीम को 35वें ओवर में ही जीत दिला दी।

दुनिया के इन 5 मैदानों पर टीम इंडिया ने कभी नहीं चखा जीत का स्वाद, कुछ पर तो कभी पूरा नहीं होगा सपना!

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026

Dhurandhar 2: मेकअप का कमाल या दिमाग का खेल? ‘धुरंधर 2’ में रणवीर का खौफनाक लुक का मेकिंग वीडियो वायरल

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के डरावने ‘घोस्ट लुक’ का मेकिंग वीडियो सामने…

March 22, 2026