Categories: खेल

Vaibhav Suryavanshi ने रणजी में खेली T-20 वाली पारी, शतक के साथ इतिहास रचने से भी चूके

Vaibhav Suryavanshi: रणजी ट्रॉफी 2025 में बिहार और मेघालय के मैच में वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी देखने को मिली. हालांकि वैभव सूर्यवंशी रणजी ट्रॉफी में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने से चूक गए. लेकिन उनकी इस पारी ने फैंस को जमकर एंटरटेन किया.

Published by Pradeep Kumar

Vaibhav Suryavanshi: बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी 2025-26 में खेल रहे 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारी खेलते हुए चौके-छक्कों की बारिश कर दी. मेघालय के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से ताबड़तोड़ पारी देखने को मिली. वैभव ने सिर्फ 67 गेंदों का सामना किया और अपनी तूफानी पारी से सभी का दिल जीत लिया. हालांकि वैभव सूर्यवंशी रणजी ट्रॉफी में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने से सिर्फ 7 रनों से चूक गए, लेकिन उनकी इस पारी ने ये दिखा दिया कि ये खिलाड़ी लंबी टीम इंडिया का भविष्य है.

वैभव सूर्यवंशी ने दिखाई अपनी चमक

रणजी ट्रॉफी 2025 में बिहार और मेघालय के मैच में पहले बादल बरसे और फिर वैभव सूर्यवंशी का बल्ला गरजा. हालांकि पटना के मैदान पर खेले गए इस मैच में 4 दिन में पहली पारी का खेल भी पूरा नहीं हो सका. लेकिन क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी बात ये रही कि उन्हें आखिरी दिन वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी देखने को मिली. वैभव ने अपनी धमाकेदार पारी से फैंस को जमकर एंटरटेन किया. उन्होंने सिर्फ 67 गेंदों का सामना करते हुए 93 रनों की विस्फोटक पारी खेली. हालांकि वो सिर्फ 7 रनों से अपने शतक से चूक गए. इस चीज का मलाल वैभव को लंबे समय तक रहेगा, क्योंकि अगर वो इस मैच में शतक जड़ देते तो फिर वो फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बन जाते.

बारिश की वजह से बिहार और मेघालय के बीच खेले गए इस मैच में सिर्फ166 ओवर का खेल ही हो पाया. इस दौरान मेघालय ने अपनी पहली पारी में 408 रन बनाए और अपनी पारी घोषित कर दी. इसके जवाब में बिहार को सिर्फ 25 ओवर बल्लेबाजी करने का मौका मिला. लेकिन इन 25 ओवरों में ही वैभव सूर्यवंशी का तूफान देखने को मिला. वैभव वे 93 रनों की पारी खेली उनकी पारी की सबसे खास बात ये रही कि उन्होंने 60 रन तो सिर्फ चौके-छक्कों से ही बटोरे. वैभव ने अपनी इस पारी में 9 चौके और 4 छक्के जड़े. वैभव की आतिशी पारी की बदौलत बिहार ने 4 विकेट खोकर 156 रन बनाए. वैभव के अलावा बिहार का कोई भी खिलाड़ी 30 रन का आंकड़ा तक नहीं छू सका.

ये भी पढ़ें- ASIA CUP 2025: हारिस रऊफ़ पर ICC ने लगाया बैन, सूर्या-बुमराह को भी मिली बड़ी सज़ा

अब इस टूर्नामेंट में दिखेगा वैभव का जलवा

वैभव सूर्यवंशी को हाल ही में राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. ये टूर्नामेंट 14 नवंबर से खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में वह ओमान, UAE और पाकिस्तान ए जैसी टीमों के खिलाफ खेलने उतरेंगे. इस टीम की कमान जितेश शर्मा के हाथों में है. वहीं, नेहाल वढेरा, प्रियांश आर्या और रमनदीप सिंह जैसे खिलाड़ी भी भारत की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें- KL Rahul Trade: क्या केएल राहुल बदलेंगे टीम? DC और KKR के बीच चल रहा है हाई-वोल्टेज ट्रेड ड्रामा

Pradeep Kumar
Published by Pradeep Kumar
Tags: Cricket

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026